Site icon 4PILLAR

Bharti Singh जब दीपिका पादुकोण को गोद में उठाकर स्टेज तक लाई थी, देखते रह गए थे लोग

Bharti Deepika: जब दीपिका पादुकोण को उठाकर स्टेज तक लाई थी भारती

Bharti Deepika: भारती सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में  देखा जा सकता है कि कैसे भारती, दीपिका को गोद में उठाकर स्टेज तक लेकर आती है।

Bharti Singh जब दीपिका पादुकोण को गोद में उठाकर स्टेज तक लाई थी

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अक्सर अपने फनी एक्ट से फैंस को हंसाने में कामयाब रहती है। कॉमेडियन का एक ऐसा ही थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो साल 2014 का है, जब शाहरुख़ खान और दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हुई थी। काले रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए भारती चेन्नई एक्सप्रेस के विलेन थंगाबली की तरह नजर आ रही है।

जब दीपिका को गोद में उठाकर स्टेज तक लाई Bharti Singh

वीडियो में शाहरुख़ खान थंगाबली बनी भारती सिंह को कहते है कि अगर तुम मिन्निअम्मा (दीपिका पादुकोण) को गोद में उठाकर स्टेज तक ले आओ तो शायद तुम्हारा चांस लग जाए। इतना सुनते ही भारती झट से भागकर जाती है और दीपिका को गोद में उठाकर स्टेज तक ले आती है। ये सब देख वहां सभी लोग हैरान रह जाते है। वहीं स्टेज पर आते ही भारती, दीपिका पादुकोण से चिपक कर खड़ी हो जाती है। यह सब देख शाहरुख़ कहते है कि ‘इतने प्यार से तो दीपिका ने कभी मुझे भी गले नहीं लगाया।’ यह नजारा देख वहां बैठे सभी लोग हंसने लग जाते है।

दीपिका पादुकोण का ये थ्रोबैक वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है। बता दे कि साल 2013 में दीपिका और शाहरुख़ की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ रिलीज हुई थी। इसके बाद अब दोनों सितारे फिल्म ‘पठान’ में साथ नजर आने वाले है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने US में अटैंड किया शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट, दर्शकों के बीच यूं झूमते नजर आए दोनों 

Exit mobile version