Priyanka Pandit एक चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपनी बोल्ड अदाकारी से दर्शकों के बीच ख़ास पहचान बनाई थी लेकिन एक MMS लीक ने करियर बर्बाद कर दिया था। अब प्रियंका पंडित वृंदावन में साध्वी का जीवन गुजार रही हैं।
Priyanka Pandit के MMS लीक से साध्वी बनने तक का सफर
2021 में Priyanka Pandit का एक कथित MMS Leak हुआ था। जिसने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था। यह पुराना वीडियो त्रिशाकर मधु के एमएमएस लीक के बाद फिर से वायरल हुआ था। उस समय Priyanka Pandit ने इस वीडियो को फेक बताया था और कहा था कि यह वीडियो उनकी छवि को खराब करने के लिए वायरल किया गया। उन्होंने इस मामले की पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
एमएमएस लीक के बाद हुआ करियर बर्बाद
एमएमएस विवाद के बाद उनके करियर को गहरा नुक्सान हुआ। Priyanka Pandit ने एक ब्यान में कहा था कि इस वीडियो की वजह से उनकी छवि खराब हुई और करियर चौपट हो गया।
प्रियंका पंडित का आध्यात्मिक जीवन
एमएमएस लीक के बाद उनके करियर में उतार चढ़ाव आए। प्रियंका ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अध्यात्म का मार्ग अपनाया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में खुद को समर्पति कर लिया और वृंदावन में ही अपना घर बसा लिया।
भोजपुरी अभिनेत्री बनीं प्रेमानंद महाराज की अनुयायी
Priyanka Pandit ने प्रेमानंद महाराज के मार्गदर्शन में भक्ति का मार्ग चुना। वे अब सात्विक जीवन जीती हैं और प्रतिदिन भगवद गीता के श्लोकों का पाठ करती हैं। वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपने भक्ति वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 831K फॉलोवर्स हैं।
क्यों बनीं साध्वी ?
प्रियंका पंडित ने एमएमएस विवाद के बाद मिली आलोचना और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अध्यात्म का मार्ग चुना। यह उनके लिए नई दुनिया थी, जहाँ उन्होंने ग्लैमर की दुनिया त्यागकर शांति और आत्म संतुष्टि की तलाश शुरू की।
प्रियंका पंडित ने गुपचुप रचाई शादी
हाल ही में प्रियंका पंडित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की शादी की फोटो शेयर की। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने पति का नाम हरि सेवक बताया।
प्रियंका पंडित का जन्म
भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित का जन्म बिहार के जौनपुर में 12 अगस्त 1991 को हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा अहमदाबाद और मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की। उन्होंने 2013 में “जीना तेरी गली में” फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रियंका 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें “पवन पुत्र” “इच्छाधारी” “कर्म युग” “आवारा बालम” और तोड़ दुश्मन की नली आदि शामिल हैं।