Site icon www.4Pillar.news

BiggBoss13: क्लासरूम में बदला बिग बॉस का घर,असीम शहनाज में जमकर हुई लड़ाई

BiggBoss13: क्लासरूम में बदला बिग बॉस का घर,असीम शहनाज में जमकर हुई लड़ाई

BiggBoss13: क्लासरूम में बदला बिग बॉस का घर,असीम शहनाज में जमकर हुई लड़ाई

बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ और शहनाज की लड़ाई थमने के बाद असीम और शहनाज की लड़ाई देखने को मिलेगी। अपने दो दोस्तों की लड़ाई के बीच सिद्धार्थ शुक्ला फसे हुए नजर आएंगे।

बिग बॉस के सभी फैंस को पता है कि असीम रियाज शहनाज गिल को पसंद नहीं करते हैं। असीम और सिद्धार्थ की लड़ाई के कारण शहनाज की सिद्धार्थ के दोस्ती को भी माना गया है। वहीँ अब शो में सिद्धार्थ और असीम रियाज की लड़ाई थमने के बाद शहनाज के साथ असीम की लड़ाई देखने देखने को मिलेगी। अपने दो दोस्तों की लड़ाई में सिद्धार्थ शुक्ला फसे हुए नजर आने वाले हैं।

इसकी जानकारी बिग बॉस के इंस्टाग्राम फैन पेज पर डाली गई है। बिग बॉस का घर के क्लास रूम में बदला हुआ नजर आएगा। इसमें स्कूल टीचर शहनाज गिल बनी हुई दिखाई देंगी और बाकी सदस्य उनके स्टूडेंट बने हुए दिखाई देंगे। इस टास्क को मनोरंजक बनाने के लिए शहनाज गिल शरारती हरकतें करती हुई दिखाई देंगी।


शहनाज कंटेस्टेंट्स से घर के लव ट्राइएंगल के बारे में पूछती हैं। जिसके जवाब में पारस कहते हैं कि उनका सिद्धार्थ और शहनाज का घर में लव ट्राइएंगल है। इसके बाद शहनाज विशाल आदित्य सिंह से घर की नेगेटिविटी के बारे में पूछती है। जिसके जवाब में विशाल कहते हैं कि असीम ,शेफाली और आरती घर में सबसे ज्यादा नेगेटिविटी फैलाते हैं। असीम इस बात से गुस्सा होकर क्लास छोड़कर जाने लगते हैं। असीम के पीछे शेफाली भी चली जाती है। असीम को जाता हुआ देखकर शहनाज उन्हें टारगेट करती है और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है।

Exit mobile version