Bihar Assembly Election 2025 Results: आज 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हो रहे हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार नतीजों का विवरण नीचे दिया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
आज, 14 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित हो रहे हैं। यह चुनाव 243 सीटों के लिए लड़ा गया था। जिसमें कुल 67.13% मतदान हुआ। चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ। पहला चरण 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरा चरण 11 नवंबर को 122 सीटों पर। निर्वाचन आयोग ने 6 अक्टूबर 2025 को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी।
Bihar Assembly Election 2025 Results: अब मतगणना सुबह 8 बजे से चल रही है, और नवीनतम रुझानों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बहुमत (122 सीटों) से कहीं अधिक सीटों पर आगे चल रहा है।
Bihar Assembly Election 2025 Results
ताजा रुझान और अपडेट: एनडीए 190+ सीटों पर आगे। यह NDA की ऐतिहासिक जीत का संकेत दे रहा है। जो 2020 की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है (2020 में NDA को 125 सीटें मिली थीं)।
महागठबंधन पिछड़ा
महागठबंधन (INDIA ब्लॉक, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में): 44-51 सीटों पर आगे। RJD सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 36 सीटों पर संघर्ष कर रही है।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है।
- NDA : 188-200+ पर आगे ( बहुमत पार, नीतीश कुमार दसवीं बार CM बन सकते हैं।)
- बीजेपी : 84-90 सीटें
- JD(U) : 75-79 , नीतीश की पार्टी मजबूत, लेकिन BJP से पीछे
- LJP (RV): चिराग पासवान की पार्टी ने सरप्राइज दिया ( 20-22 सीटें )
- HAM(S) : 4 सीटें ( जीतन राम मांझी का दल)
- RJD : तेजस्वी यादव की पार्टी सबसे प्रभावित हुई। ( 36)
- कांग्रेस : 6 सीटें
- CPI(ML) 7 सीटें
ये अभी सिर्फ रुझान हैं। फाइनल नतीजे आना अभी बाकि है।
NDA की जीत : विकास, सुशासन, और महिलाओं के बढ़े मतदान (67% टर्नआउट) ने NDA को फायदा पहुंचाया। PM मोदी और CM नीतीश की जोड़ी ने “नितीश कुमार हर बार” कैंपेन चलाया। BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह, पटना में पटाखे फूटे।
Bihar Assembly Election 2025 Results: महागठबंधन का प्रदर्शन
बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों पर जोर दिया, लेकिन एंटी-इनकंबेंसी का फायदा नहीं मिला। तेजस्वी यादव अपनी पारंपरिक सीट रघोपुर से पीछे चल रहे हैं (BJP के सतीश कुमार से 1,200+ वोटों से आगे। )
Bihar Assembly Election 2025 Results: बिहार चुनाव के प्रमुख उम्मीदवारों के रुझान
- नीतीश कुमार (JD(U), बिहारशरीफ): मजबूत लीड, दसवीं बार CM की राह पर।
- तेजस्वी यादव (RJD, रघोपुर): पीछे, परिवार का गढ़ खतरे में
- मैथिली ठाकुर (BJP, अलीनगर): 8,000+ वोटों से आगे, लोकगीत गाकर जश्न मनाया।
- अनंत सिंह (JD(U), मोहनिया): जेल से लड़े, मजबूत लीड
- तेज प्रताप यादव (RJD, महुआ), पीछे
- राजेश कुमार (कांग्रेस, कुतुंबा): HAM(S) के ललन राम से पीछे
Bihar Assembly Election 2025 Results: नोट अभी तक बिहार चुनाव परिणाम फाइनल नहीं हुए हैं। ये सिर्फ रुझान हैं। फाइनल रिजल्ट भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। अधिक अपडेट के लिए ECI की वेबसाइट (results.eci.gov.in) या ऐप चेक करें।

