Vote Chori Hydrogen bomb : कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हुई कथित धांधली पर हाइड्रोजन बम फोड़ने का दावा किया है। उन्होंने इसे H Files नाम दिया है।
राहुल गांधी का वोट चोरी पर बड़ा दावा
Vote Chori Hydrogen bomb: 5 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर “हाइड्रोजन बम” (H-Bomb) का दावा किया। उन्होंने इसे “H Files” नाम दिया, जो कथित तौर पर चुनाव आयोग (EC) के रिकॉर्ड्स पर आधारित सबूत हैं।
Vote chori को लेकर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर मुख्य आरोप
Hydrogen bomb फोड़ते हुए राहुल गांधी का मुख्य आरोप था कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से बड़े पैमाने पर वोट चोरी की। जिससे कांग्रेस की निश्चित जीत को हार में बदल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में कुल 25 लाख फर्जी वोटर थे। इनमें से एक उदाहरण के तौर पर एक ब्राजीलियन मॉडल Mathias Ferrero की फोटो को 22 अलग-अलग नामों से इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह वोट चोरी का आरोप बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले लगाया है।
राहुल गांधी का वोट चोरी पर Hydrogen bomb
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा चुनाव में Vote chori” एक केंद्रीकृत ऑपरेशन था। जो भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने दावा किया कि एग्जिट पोल्स के मुताबिक कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीत रही थी। लेकिन अंतिम परिणाम में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 37 सीटें मिलीं। हार का अंतर महज 22,000 वोटों का था। गांधी ने इसे “लोकतंत्र की चोरी” करार दिया और युवाओं (Gen Z) से अपील की कि वे इस पर ध्यान दें, क्योंकि यह उनके भविष्य को प्रभावित करेगा।
25 लाख फर्जी मतदाताओं का आरोप
Vote Chori पर Hydrogen bomb: हरियाणा में कुल मतदाता सूची में लगभग 2 करोड़ वोटर हैं। लेकिन इनमें 25 लाख (12.5%, यानी हर 8वें वोटर पर एक फर्जी) फर्जी या अमान्य थे। उन्होंने 5.21 लाख डुप्लिकेट वोटर होने का भी आरोप लगाया। गांधी ने 19.26 लाख बल्क वोटर होने का भी आरोप लगाया।
Vote Chori Hydrogen bomb: चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
कथित Vote Chori पर राहुल गांधी ने कहा कि ये फर्जी वोट भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हुए, और चुनाव आयोग ने इन्हें जानबूझकर नहीं हटाया। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि EC ने 3.5 लाख कांग्रेस समर्थक वोटरों को हटा दिया, जो लोकसभा चुनाव 2024 में वोट दे चुके थे लेकिन विधानसभा चुनाव में अयोग्य ठहराए गए।
Vote Chori Hydrogen bomb : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में ब्राजीलियन मॉडल का मामला
Vote Chori पर यह सबसे सनसनीखेज दावा था। गांधी ने एक ब्राजीलियन मॉडल Mathias Ferrero की फोटो दिखाई। जो हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र के 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोटर लिस्ट में दर्ज थीं। वोटर लिस्ट में मॉडल के कभी सीमा, कभी स्वीटी, कभी सरस्वती, रश्मि और विमला समेत अलग-अलग नाम थे।
Vote Chori Hydrogen bomb : ये मॉडल कौन है, जिसने हरियाणा में डाले वोट
Vote Chori का खुलासा करते हुए राहुल गांधी ने ECI के आधिकारिक रिकॉर्ड्स से स्कैन कॉपीज दिखाईं। जिसमें मॉडल की फोटो और नामों की लिस्ट थी। उन्होंने मॉडल की ब्राजीलियन वेबसाइट से लिंक भी साझा किया, जो पुष्टि करता है कि वह विदेशी है।
Vote Chori Hydrogen bomb :राहुल गांधी का मॉडल को लेकर सवाल
Vote Chori: “एक ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही है? यह कैसे संभव हुआ?” उन्होंने इसे “औद्योगिक स्तर” वोट चोरी का उदाहरण बताया, जो आंध्र प्रदेश के आलंद और महादेवपुरा जैसे मामलों से मिलता-जुलता है।
कथित Vote Chori Hydrogen bomb के अन्य उदाहरण
- एक ही फोटो को 223 बार वोटर आईडी के रूप में इस्तेमाल किया गया।
- उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं के नाम हरियाणा की लिस्ट में पाए गए।
- राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का 6 अक्टूबर 2024 का वीडियो दिखाया। जिसमें सैनी कहते हैं, “भाजपा एकतरफा सरकार बनाएगी, सब व्यवस्था है, चिंता मत करो।” गांधी ने सैनी की “मुस्कान” पर सवाल उठाया और कहा कि यह “व्यवस्था” Vote Chori की ओर इशारा करती है।
Vote Chori Hydrogen bomb को लेकर राहुल गांधी ने बिहार चुनाव पर जताई चिंता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सभी सबूत ECI के ही रिकॉर्ड्स से लिए गए हैं, और यह साबित करता है कि भारतीय चुनावों की हकीकत क्या है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह सिस्टम बिहार चुनाव में भी इस्तेमाल हो सकता है, क्योंकि वोटर लिस्ट आखिरी मिनट में जारी की जाती है।
Vote Chori Hydrogen bomb पर भारतीय चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही EC ने गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया। ECI अधिकारी ने कहा, “कांग्रेस ने वोटर लिस्ट के खिलाफ कोई अपील क्यों नहीं की? पोलिंग बूथ पर उनके एजेंट क्या कर रहे थे?” चुनाव आयोग ने यह भी पूछा कि क्या राहुल गांधी “स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)” का समर्थन करते हैं, जो फर्जी, मृत या स्थानांतरित वोटरों को हटाने के लिए है। EC का कहना है कि हरियाणा चुनाव में कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई थी।

