Vote Chori SIR: SP प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में SIR और कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। लगभग 300 विपक्षी नेताओं ने संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला।
Vote Chori और SIR के खिलाफ विपक्ष का विरोध मार्च
विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के तहत विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम वोट लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। जिससे स्वतन्त्र और निपक्ष चुनाव खतरे में हैं। राहुल गांधी ने विशेष रूप से बेंगलुरु के महादेवपुरा का उदाहरण देते हुए दावा किया कि 100250 वोटों की चोरी हुई है। भाजपा ने यह सीट 32707 वोटों के अंतर से जीती थी। अखिलेश यादव ने भी उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में ऐसी गड़बड़ियों का उल्लेख किया। जिसमें 18000 वोट हटाए जाने का दावा किया।
ECI के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
विरोध मार्च संसद भवन के मकर द्वार से शुरू हुआ, जिसमें 300 से अधिक विपक्षी सांसदों ने हिस्सा लिया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, NCP के शरद पवार समेत अन्य दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। सांसदों ने सफेद टोपी पहनी हुई थी, जिसपर “वोट चोरी” और SIR लिखा हुआ था।
विरोध मार्च में दिल्ली पुलिस का हस्तक्षेप
दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग और रफ़ी मार्ग पर बेरिकेड लगाकर मार्च को रोकने की कोशिश की। क्योंकि प्रदर्शन के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया। इन सभी को संसद मार्ग थाने ले जाया गया और बाद में रिहा कर दिया।
अखिलेश यादव ने फांदा बेरिकेड
मार्च के दौरान अखिलेश यादव ने पुलिस बेरिकेड पर चढ़कर उसे पार किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा,” हम वोट बचाने के लिए बेरिकेड फांद रहे हैं। जिन लोगों ने वोट काटे, उन लोगों के खिलाफ चुनाव आयोग को कार्यवाही करनी चाहिए। ”
राहुल गांधी का ब्यान
उन्होंने कहा,”यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हम एक साफ – सुथरी और सही मतदाता सूचि चाहते हैं। हम चुनाव आयोग से डिजिटल मतदाता सूचि सार्वजनकि करने की मांग करते हैं, ताकि उसका ऑडिट किया जा सके। ”
अखिलेश यादव का ब्यान
यह पहली बार नहीं है कि वोट चोरी के आरोप लगे हैं। उत्तर प्रदेश में पहले भी ऐसा हो चूका है। भाजपा ने अधिकारीयों के साथ मिलकर फर्जी वोटर बनाए। ”
ये भी पढ़ें: NEET Paper Scam: फूफा ने कराई थी सेटिंग; नीट पेपर लीक के आरोपी छात्र अनुराग यादव का कबूलनामा
भाजपा का ब्यान
भारतीय जनता पार्टी ने कहा,” विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं। चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और स्वतन्त्र संस्था है। “केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर EVM, राफेल और सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर झूठ फ़ैलाने का आरोप लगाया है।

