4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

World News

Billionaire Rich List: अरबपति मुकेश अंबानी समेत इन भारतीय धनकुबेरों को लगा जोर का झटका

Billionaire Rich List: Mukesh Ambani, Gautam Adani और सावित्री जिंदल समेत कई अरबपतियों को तगड़ा झटका गए है। इस लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल है।

Billionaire rich list में मुकेश अंबानी खिसके

सोमवार को भारत समेत दुनिया के धनकुबेरों की लिस्ट में बदलाव हुआ है। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी को तगड़ा झटका लगा है। 100 मिलियन डॉलर की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी अमीरों की सूचि में एक पायदान नीचे चले गए है। रिलायंस प्रमुख 16वे स्थान से खिसककर 17वे पायदान पर चले गए हैं।

सोमवार को आई शेयर मार्किट में गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को RIL के शेयर 3 प्रतिशत तक लुढ़क गए। शेयर 1298.50 पर बंद हुए। जिसके कारण मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर की लिस्ट से बाहर हो गए। इस समय अंबानी की टोटल नेट वर्थ 98.8 अरब डॉलर है।

Billionaire rich list में गौतम अडानी का स्थान

सोमवार शेयर मार्किट में आए भूचाल का सबसे ज्यादा असर अडानी समूह प्रमुख गौतम अडानी पर पड़ा। इनकी संपत्ति 2.06 डॉलर कम हुई। अब गौतम अडानी की नेटवर्थ 92.3 अरब डॉलर रह गई।

Billionaire rich list में इन भारतीयों को लगा तगड़ा झटका

अंबानी, अडानी के अलावा दिलीप सांघवी को 827 अरब डॉलर का झटका लगा है। केपी सिंह को 745 मिलियन डॉलर और कुमार मंगलम बिरला को 616 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। सावित्री जिंदल की संपत्ति में 611 मिलियन डॉलर की सेंध लगी। वह भी दुनिया के 100 अरबपतियों के सूचि से बाहर हो गई हैं।

Billionaire rich list में जुकरबर्ग को हुआ नुक्सान

भारत के साथ अमेरिकी शेयर मार्किट में भी तूफ़ान आया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की मेटा कंपनी के शेयरों में 1.14 फीसदी की गिरावट आई। जिसके बाद मार्क जुकरबर्ग की टोटल संपत्ति में 2.23 मिलियन डॉलर की गिरावट आई। अब जुकरबर्ग की नेटवर्थ 199 मिलियन डॉलर रह गई है। वह 200 अरब डॉलर की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

Billionaire rich list में सबसे टॉप पर हैं एलन मस्क

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है। अमेरिकी शेयर मार्किट में गिरावट के कारण एलन मस्क 4.39 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इस समय मस्क दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ 258 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़ें, Bernard Arnault को पछाड़कर Jeff Bezos बने दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेर, देखें टॉप 10 लिस्ट

मस्क के बाद अमेज़न के सीईओ जेफ़ बेजोस 200 अरब डॉलर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। जेफ़ बेजोस की कुल संपत्ति 218 अरब डॉलर है। वह दुनिया के दूसरे सबसे धनी कारोबारी हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *