Kangana Ranaut Unmarried: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। वहीं एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है। उन्होंने खुद…
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। बता दे कि वे एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मंडी लोकसभा सीट से सांसद भी है। कल यानि 23 मार्च को कंगना अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। वहीं उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्ट्रेस अभी तक अनमैरिड है और उन्होंने किसी के साथ शादी नहीं रचाई है। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस उनके मैरिज प्लान्स के बारे में जानना चाहते है।
बता दे कि कंगना ने कुछ महीनों पहले खुद बताया था कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की है। दरअसल कुछ समय पहले वे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आप की अदालत में पहुंची थी। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि लोगों ने उन्हें इतना बदनाम कर रखा है जिसके चलते उनकी शादी नहीं हो पा रही है।
दरअसल कंगना ने बताया था कि लोगों ने उनके ऊपर इतने केस कर रखें है, जिसके चलते उनके घर पर अक्सर कोर्ट से समन आते रहते है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार तो उनके होने वाले सास-ससुर उन्हें देखने आए थे और उनके सामने ही समन आ गया। इस बात से वे इतना घबरा गए कि उल्टे पैर ही लौट गए और फिर उन्होंने मुझसे कभी कॉन्टेक्ट नही किया।
बता दे कि कंगना की लव लाइफ काफी चर्चा में रही है। उनका नाम आदित्य पंचोली, अध्यन सुमन और ऋतिक रोशन के साथ जुड़ चूका है। हालाँकि इनमें से किसी के भी साथ उनका रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो कंगना रनौत फिल्मों के साथ-साथ अपने राजनैतिक कार्यों में भी व्यस्त रहती है। वहीं उनकी मूवीज की बात करें तो वे पिछली बार फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थी। वहीं अब कंगना जल्द ही आर. माधवन के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। हालाँकि अभी तक इस फिल्म का टाइटल और अन्य जानकारी की घोषणा नहीं की गई है।
Mother Lover: महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपने… Read More
Urfi Bhau: हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो जारी कर उर्फी जावेद को सलाह दी है… Read More
Girl Raped:मध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर में एक 32 वर्षीय शख्स ने नौ… Read More
Shubman Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल की डेटिंग के चर्चे… Read More
Aamir Khan Time:आमिर खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' बॉक्स ऑफिस पर… Read More
Dancer Gudiya: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक नामी व्यापारी विनीत अग्रवाल पर डांसर गुड़िया… Read More