Politics

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित मामले में बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से किया सस्पेंड, नवीन कुमार जिंदल को किया गया निष्कासित

Nupur Sharma Party: एक टीवी डिबेट शो में बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

जिसके बाद लगातार चल रहे विरोध के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वही नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Nupur Sharma Party: नवीन कुमार जिंदल को किया गया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को पार्टी की तरफ से जारी निष्कासन पत्र में लिखा गया कि आपने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचारधारा के खिलाफ है।

वहीं नूपुर शर्मा को लेकर जारी पत्र में लिखा गया कि आपने पार्टी की सोच के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं। जो कि पार्टी के संविधान के नियम 10a अंतर्गत आता  है। पूरे मामले में जब तक जांच नहीं हो जाती तब तक आप को पार्टी से निलंबित किया जाता है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान

टीवी डिबेट शो में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान के बाद देशभर में लोग नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नूपुर शर्मा के खिलाफ देश के कई पुलिस थानों में समुदाय विशेष ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं।

मुंबई की रजा अकादमी के संयुक्त सचिव इरफान की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें कहा गया है कि ज्ञानवापी मुद्दे पर एक समाचार चैनल पर डिबेट में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी की थी।

खाड़ी देशों में हो रहा है विरोध

इसके अलावा नवीन जिंदल ने कथित तौर पर देश के हितों के खिलाफ ट्वीट किया था। बताते चलें कि शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा दी गई टिप्पणियों के बाद खाड़ी देशों में कई टि्वटर यूजर्स ने भारत में बने उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने  लिखा कि ऐसे नेताओं को जेल भेज देना चाहिए नहीं तो हम उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए सड़कों पर धरना देंगे।

आपको बता दें, नूपुर शर्मा ने एक अंग्रेजी टीवी चैनल पर डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उनके ब्यान की देश भर में निंदा हो रही है। हाल ही में कानपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना भी हो गई थी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

39 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago