Nupur Sharma: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को हथियार का लाइसेंस मिल गया है। पिछले साल पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिपण्णी देने के बाद नूपुर शर्मा को जान मारे जाने की धमकियां मिली थी। अब नूपुर को आत्मरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस मिल गया है।
Nupur Sharma को मिला हथियार का लाइसेंस
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को आत्मरक्षा हेतु हथियार का लाइसेंस मिल गया है। नूपुर शर्मा बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता रह चुकी है। नूपुर ने एक टीवी डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिपण्णी की थी। जिसके बाद उसका काफी विरोध हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। नूपुर के खिलाफ देश के कई राज्यों में केस दर्ज हैं। उसको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी।
नूपुर ने मांगी माफ़ी
नूपुर शर्मा ने पिछले साल एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी आयशा को लेकर विवादित ब्यान दिया था। उनके इस ब्यान को लेकर काफी विवाद हुआ था। नूपुर के बयान को लेकर देश के कई हिस्सों में हिंसा भी हुई थी। खाड़ी देशों ने नूपुर के ब्यान की निंदा की थी। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। हालांकि, मूपुर शर्मा ने अपने ब्यान को लेकर माफ़ी भी मांग ली थी
हुई समर्थकों की हत्या
नूपुर शर्मा के ब्यान को लेकर उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस भी दर्ज हुए थे। महाराष्ट्र के पुणे के उमेश कोल्हे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थी। जिसके बाद उनकी हत्या हो गई थी। दूसरा, राजस्थान के उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल ने नूपुर शर्मा का समर्थन किया था और उनकी भी हत्या कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा थी। उनके खिलाफ दर्ज मामलों को एक जगह ट्रांसफर किया गया है। Published on: Jan 12, 2023 at 11:56
प्रातिक्रिया दे