Site icon 4PILLAR

बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चुतर्वेदी का निधन, ‘कोई मिल गया’ और ‘गदर’ समेत कंई फिल्मों में किया था काम 

Mithilesh Chaturvedi: बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चुतर्वेदी का निधन

Mithilesh Chaturvedi: हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता मिथिलेश चुतर्वेदी का निधन हो गया है।

मिथिलेश ने कंई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ग़दर-एक प्रेम कथा, बंटी और बबली, कृष, रेडी और कोई मिल गया जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था।

Mithilesh Chaturvedi: बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चुतर्वेदी का निधन

बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चुतर्वेदी का निधन ही गया है। मिथिलेश दिल की बीमारी से पीड़ित थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 अगस्त की शाम को सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वहां से उन्हें लखनऊ शिफ्ट किया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।

दामाद आशीष चुतर्वेदी ने जताया दुख

मिथिलेश चुतर्वेदी के दामाद आशीष चुतर्वेदी ने उनके निधन की पुष्टि की है। आशीष ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे। आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे की तरह अपना प्रेम दिया। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

इन बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके थे मिथिलेश

मिथिलेश चुतर्वेदी एक लंबे अरसे से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे है। उन्होंने सनी देओल की फिल्म-‘ग़दर-एक प्रेम कथा’, शाहरुख़ खान की फिल्म-‘आशोका’, ऋतिक रोशन की फिल्म- ‘कोई मिल गया’, समेत कंई अन्य फिल्मों कृष, रेडी, बंटी और बबली, सत्या, ताल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

इस वेब सीरीज में आने वाले थे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथिलेश चुतर्वेदी, मानिनी डे के साथ ‘टल्ली जोड़ी’ नाम की एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाले थे।

Exit mobile version