Site icon www.4Pillar.news

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम साँस 

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम साँस

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने आज अपने पैतृक गांव में 98 वर्ष की उम्र में अंतिम साँस ली।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल पंकज के पिता बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वे 98 साल के थे और उन्होंने अपने पैतृक गांव में अंतिम साँस ली। हालाँकि अभी तक उनके निधन की वजह के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन

बता दे कि पंकज त्रिपाठी के माता-पिता दोनों गाँव में ही रहते थे। पंकज के पिता ने आज अपने पैतृक गांव में अंतिम साँस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार भी बिहार के गोपालगंज के बरोली स्थित उनके पैतृक गांव बेलसंड में ही होगा।

पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बेहद करीब थे। जब भी एक्टर को अपने बीजी शेड्यूल से थोड़ा समय मिलता तो वे गांव जाकर उनसे मिलते थे। पंकज कंई इंटरव्यूज के दौरान भी अपने पिता के जिक्र करते थे

पंकज के पिता को नहीं पसंद था मुंबई शहर

एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता को मुंबई शहर पसंद नहीं है। उन्हें यहां की ऊँची ऊँची बिल्डिंग पसंद नहीं आती है। वे इतने सालों में केवल एक बार मुंबई आए है। पंकज ने कहा था कि उनके पेरेंट्स को ये तक नहीं पता कि उनका बेटा फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करता हूँ। उन्होंने आज तक सिनेमाघर जाकर ये तक नहीं देखा है कि ये अंदर से कैसा होता है। पंकज ने बताया था कि उनके पिता को अगर कोई टीवी पर फ़िल्में लगाकर दे देता है तो वे देख लेते है लेकिन वे आज तक कभी भी सिनेमाघर नहीं गए।

वहीं पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस को भी झटका लगा है। इस दुख की घड़ी में हर कोई उन्हें सांत्वना दे रहा है।

Exit mobile version