Site icon www.4Pillar.news

अटल विहारी बाजपेयी की बायोपिक Main Atal Hoon का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, पूर्व पीएम के रूप में पंकज त्रिपाठी को देखकर हैरान रह जाएंगे आप 

पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee पर बन रही बायोपिक  Main Atal Hoon का पहला पोस्टर जारी हो गया। अटल की भूमिका अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee पर बन रही बायोपिक  Main Atal Hoon का पहला पोस्टर जारी हो गया। अटल की भूमिका अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं।

जब से फिल्म निर्माताओं ने अटल विहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ की घोषणा की थी तब से दर्शक पूर्व पीएम को देखने का इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार खत्म हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी बायोपिक का पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में पंकज त्रिपाठी बिलकुल अटल विहारी की तरह नजर आ रहे हैं।

भारत के तीन बार पीएम रह चुके स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी की आज जयंती है। इस अवसर पर उनकी बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ का फर्स्ट पोस्टर जारी हो गया है। अटल विहारी की भूमिका में पंकज त्रिपाठी को दिखाया गया है। त्रिपाठी के लुक को देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।

पंकज त्रिपाठी ने बताई रिलीज डेट

पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व पीएम में अपना लुक साझा किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए त्रिपाठी ने लिखा ,” अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तित्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार पर मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा , यह अटल विश्वास मुझे है। ‘मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों में दिसंबर , 2023 ।”

‘मैं अटल हूं’ फिल्म की कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है वहीँ फिल्म का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं। फिल्म को म्यूजिक सलीम-सुलेमान ने दिया है।

Exit mobile version