Site icon www.4Pillar.news

नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपने दोस्त के निधन की जानकारी दी। अनुपम खेर ने लिखा," अपने जिगरी दोस्त के बारी में ये लिखूंगा, ऐसा कभी नहीं सोचा था। "

बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपने दोस्त के निधन की जानकारी दी। अनुपम खेर ने लिखा,” अपने जिगरी दोस्त के बारी में ये लिखूंगा, ऐसा कभी नहीं सोचा था। ”

बॉलीवुड के हास्य कलाकार और मशहूर डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। यह दुखद जानकारी अभिनेता के जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। अनुपम खेर ने लिखा ,” जानता हूं मृत्यु इस दुनिया का अंतिम सच है। लेकिन ये बात मैं अपने जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। जीवन आपके बिना कभी वैसा नहीं होगा,सतीश। ओम शांति। ”

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सतीश कौशिक ने थिएटर में काम किया। उन्होंने 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सतीश कौशिक को साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया से कैलेंडर के रूप में पहचान मिली थी।

मिस्टर इंडिया फिल्म में मुख्य भूमिका अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी ने निभाई थी। इस फिल्म सतीश कौशिक ने कॉमेडियन का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 1990 में रिलीज हुई फिल्म राम लखन में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ एक कॉमेडियन की भूमिका निभाई थी। सतीश कौशिक ने दीवाना मस्ताना फिल्म में पप्पू मेजर का किरदार निभाया था। 1997 में रिलीज हुई फिल्म साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। उन्होंने 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ फिल्म से बतौर निर्देशक अपनी पारी की शुरुआत की थी। सतीश कौशिक 100 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।

स्कूली पढ़ाई

सतीश कौशिक ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली में की थी। किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में दाखिला ले लिया था।

Exit mobile version