Site icon 4PILLAR

शाहिद कपूर कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन की जबरदस्त कमाई

PSX 20230512 135539

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने ओपनिंग के मामले में उनकी पहली फिल्म पद्मावत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म पद्मावत ने रिलीज के पहले दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि कबीर सिंह ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 20.21 करोड़ रुपए की कमाई की है। कबीर सिंह शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पहली फिल्म बन गई है जिसने रिलीज के दिन इतनी बड़ी कमाई की है।

कबीर सिंह (film Kabir Singh ) सलमान खान की फिल्म भारत के बाद इस साल 2019 की रिलीज के दिन ज़बरदस्त कमाई करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन गई है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने सिनेमा घरों में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।

शनिवार को दूसरे दिन कबीर सिंह ने 22.71 करोड़ रुपए की ज़बरदस्त कमाई की है। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 27.91 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने तीन दिन में 70.83 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई की जानकारी बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम ( Box Office India ) और फिल्म विश्लेक तरण आदर्श ने दी है। हालांकि ,फिल्म कबीर सिंह साउथ की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ को कमाई के मामले में टक्कर नहीं दे पाई ,जिसका ये फिल्म हिंदी रीमेक है।

कियारा आडवाणी ( Kiara Advani )और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ साउथ की मूवी ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म में कियारा आडवाणी की खूबसूरती के साथ-साथ उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। हिंदी में बनी इस फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपए की कमाई की थी ,जिसका कबीर सिंह हिंदी रीमेक है।
इस फिल्म में शाहिद कपूर एक सिरफिरे आशिक का किरदार निभा रहे हैं। जो अपना दिल टूटने के बाद खुद को बर्बाद करने पर लगा हुआ है।

Exit mobile version