Site icon www.4Pillar.news

गदर 2 रिलीज से पहले अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर

गदर 2 रिलीज से पहले अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर

बॉलीवुड अभिनेत्री Ameesha Patel और सनी देओल की Gadar 2 फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले अभिनेत्री अमीषा पटेल ने धोखाधड़ी के एक मामले में रांची की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जानिए क्या है मामला ?

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस के मामले में शनिवार को रांची की दीवानी अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद न्यायाधीश डीएन शुक्ला ने अभिनेत्री को जमानत दे दी। न्यायधीश ने अमीषा पटेल को 21 जून को अदालत में पेश होने के लिए कहा है। यह मामला साल 2018 में फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज कराया था। सिंह ने चेक बाउंस और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की वकील विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने कहा ,”इससे पहले कोर्ट ने कई बार समन भेजे लेकिन अमीषा पटेल पेश नहीं हुई। बाद में कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। दर्ज शिकायत के अनुसार, अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म के निर्माण के लिए अमीषा पटेल के बैंक अकाउंट में ढाई करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। बाद में अमीषा पटेल ने न तो फिल्म का निर्माण किया और न ही पैसे वापस किए। सिंह को दिया गया चेक बाउंस हो गया।

इससे पहले साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड अदालत द्वारा अमीषा पटेल के खिलाफ भेजे गए समन पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि धारा 138 तहत उच्च अदालत कार्यवाही जारी रख सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश 5 मई 2022 को झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की गई अपील पर दिया था।

वर्क फ्रंट

वहीं, काम के मोर्चे की बात करें तो अमीषा पटेल जल्द ही साल 2001 में रिलीज हुई गदर फिल्म के पार्ट दो ‘गदर 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गदर फिल्म का बजट 50 करोड़ का बताया जा रहा है।

Exit mobile version