Site icon www.4Pillar.news

दिशा पटानी हुई 28 की,सेलेब्रिटीज और फैंस दे रहे हैं जन्मदिन की बधाइयां

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। बागी 2 एक्ट्रेस को उनके फैंस और सेलेब्रिटीज हैप्पी बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। बागी 2 एक्ट्रेस को उनके फैंस और सेलेब्रिटीज हैप्पी बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दिशा पटानी का बायोडाटा

फिटनेस फ्रिक एक्ट्रेस दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ था। पिता जगदीश सिंह पटानी के घर में जन्मी दिशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी लखनउ कैंपस से अपनी हायर एजुकेशन ग्रहण की। उनके पिता एक पुलिस इंस्पेक्टर हैं और माता स्वास्थ्य विभाग में निरीक्षक है। दिशा की बहन खुशबू पटानी भारतीय थलसेना में एक अधिकारी है। उनका एक भाई भी है ,जिसका नाम सूर्यांश पटानी है।

एक्ट्रेस दिशा पटानी का बॉलीवुड करियर

दिशा पटानी ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म लोफर से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में खेल फिल्म , एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से डेब्यू किया। फिल्म टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। इस फिल्म में उन्होंने एमएस धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का किरदार निभाया।

एमएस धोनी के बाद साल 2016 में दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 फिल्म में काम किया। फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इन दो फिल्मों के बाद दिशा पटानी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। जिनमें से मुख्यतौर पर मलंग और भारत फिल्म है। तेलुगु और हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने चाइनीज फिल्म कुंग फु योगा में भी काम किया।

Happy Birthday Disha Patani

https://twitter.com/BeingChulbuli/status/1271509762870517765

चुलबुल पांडे नाम के एक यूजर ने दिशा पटानी का सलमान खान के साथ भारत फिल्म के गाने ‘स्लो मोशन में’ का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी।

https://twitter.com/Itsss_Shivam/status/1271489569750257665

बीइंग ऑनेस्ट ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए दिशा पटानी को हैप्पी बर्थडे की शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/ActressHQGIF/status/1271604451384496130

एक्ट्रेस जीआईएफ ट्विटर पर दिशा पटानी का एक शार्ट वीडियो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई।

इस तरह रात 12 बजे से ही लोगों ने दिशा पटानी को जन्मदिन की बधाइयां देना शुरू कर दिया। अब तक हजारों लोग दिशा पटानी को जन्मदिन की बधाइयां दे चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है।

Exit mobile version