Site icon 4PILLAR

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी के बारे में किया खुलासा

Malaika Arora opens up about her marriage with Arjun Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। आमतौर पर दोनों की शादी की खबरें आती रहती हैं। इस बार मलाइका ने खुद बताया कि वो किस तरह से अर्जुन कपूर के साथ विवाह करना चाहती हैं।

रिलेशनशिप में Malaika Arora

बॉलीवुड अभिनेत्री Malaika Arora और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं।

Malaika Arora काजन्मदिन

कुछ ही दिन पहले Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन दिन के अवसर पर एक रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इससे अलग, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अर्जुन कपूर से अपनी शादी के बारे में खुलासा किया है। मलाइका अरोड़ा ने नेहा धूपिया के चैट शो नो फ़िल्टर’ में बताया कि वह कैसे अर्जुन कपूर के साथ शादी करना चाहती है।

Malaika Arora चैट शो नो फ़िल्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के चैट शो नो फ़िल्टर में मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा,” हमारी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी और एक व्हाइट वेडिंग सेरेमनी होगी। मुझे हमेशा ब्राइड्मेड्स ी अवधारणा काफी पसंद रही है। वो नहीं मेरी करीबी, मेरी गर्ल गैंग होगी। ”

मलाइका अरोड़ा  ने चैट शो में आगे बात करते हुए कहा ,” वो सोचते हैं कि मैं उनकी काफी बेकार फोटो क्लिक करती हूं। बल्कि वो मेरी अच्छी फोटो लेते हैं और उसके मुकाबले मेरी क्लिक की हुई फोटो वाकई फेल होती हैं।”

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा और Arjun Kapoor ने अपने रिलेशनशिप को पानीपत फिल्म अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया था।

जिस समय दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था ,उस समय दोनों अमेरिका में अपनी छुट्टियां मनाने गए हुए थे। जहां पर अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार किया था।

Exit mobile version