Site icon www.4Pillar.news

Video:बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने दिया महंगा तोहफा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने महंगा तोहफा दिया है। क्रिसमस के मौके पर इस तोहफे को पाकर देसी गर्ल बहुत खुश है।

क्रिसमस के अवसर पर निक जोनस ने देसी गर्ल को दिया महंगा तोहफा

तोहफा पाकर बहुत खुश है प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने महंगा तोहफा दिया है। क्रिसमस के मौके पर इस तोहफे को पाकर देसी गर्ल बहुत खुश है।

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने एक खास तोहफा दिया है। जिसको पाकर एक्ट्रेस बहुत खुश है। निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा को बर्फ पर चलने वाली ‘इलेक्ट्रॉनिक’ गाड़ी गिफ्ट में दी है , इस गाड़ी को स्नोमोबाइल कहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है ,जिसको अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तोहफे को पाकर ‘देसी गर्ल’ बहुत खुश है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” सांता ने मुझे यह बैट मोबाइल दिया है। मेरे पति मुझे बखूबी समझते हैं। धन्यवाद और प्यार #क्रिसमस। “

निक जोनस के लिए उनकी पत्नी का हंसता-मुस्कुराता चेहरा ही क्रिसमस का तोहफा है। ‘निक जोनस’ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है ,जिसमें प्रियंका चोपड़ा स्नोमोबाइल पर बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,” उसकी मुस्कुराहट को देखने से बेहतर और कुछ भी नहीं है #क्रिसमस। “

वहीँ, काम के मोर्चे की बात करें तो ,प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘फरहान अख्तर’ और ज़ायरा वसीम ने अहम भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी के बाद बॉलीवुड में वापसी की है।

Exit mobile version