बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया की उनके पति,अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं। देसी गर्ल ने कहा, जब निक पहली बार भारत आए थे,तब से ही उन्हें यहां प्यार हो गया।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने कई टीवी चैनल को इंटरव्यू भी दिए हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपने से जुडी हुई कई बातों का जिक्र भी किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति निक जोनस दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं और जब वह पहली बार भारत आये थे उनको तब से ही यह देश पसंद है।निक जोनस की उम्र को लेकर आलोचकों ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक,पति ने दिया करारा जवाब
बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया,” निक जोनस स्टेज पर परफॉर्म करने से पहले बॉलीवुड और पंजाबी गाने सुनते हैं। वह अक्सर हिंदी रेडियो पर पंजाबी और हिंदी गाने सुनते हैं। वह इन गानों को अपना हाइप म्यूजिक कहते हैं। यहां तक कि उनके ड्रेसिंग रूम में भी हिंदी म्यूजिक चलता रहता है। वह तब से भारत से प्यार करते हैं ,जब से पहली बार यहां आए थे। ” जो जोनस,सोफी टर्नर की शादी में देसी अंदाज में दिखी प्रियंका चोपड़ा