Site icon www.4Pillar.news

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने दो पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों का किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा उनके दो पसंदीदा किर्केटर हैं। देसी गर्ल इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा उनके दो पसंदीदा किर्केटर हैं। देसी गर्ल इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है।

प्रियंका चोपड़ा के पसंदीदा क्रिकेटर

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए देसी गर्ल ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा उनके दो क्रिकेट खिलाड़ी हैं क्योंकि वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानती है। प्रियंका चोपड़ा ने इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड 2019 के दौरान हुई एक घटना की भी बात की है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra )ने कहा ,जब वह इंग्लैंड में टीम इंडिया के लिए चीयर कर रही थी ,उसके ससुराल वाले मेज़बान टीम इंग्लैंड के लिए चीयर कर रहे थे। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा,” ब्लू टी शर्ट ने 31 रन से सेमीफइनल मैच गवां दिया था। मेरे पसंदीदा दोनों खिलाडियों ने इस मैच में 138 रन जोड़े।रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था और कप्तान विराट कोहली ने 66 रन बनाए थे।”

आपको बता दें , टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होने के बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें भी आई थी। हालांकि टीम इंडिया के अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया था। विराट कोहली ने भारतीय टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद खेल के सभी प्रारूप में कप्तान के तौर पर काम किया

आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक की प्रमोशन में व्यस्त है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास (Nick Jonas )से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।

Exit mobile version