Site icon www.4Pillar.news

फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पुरे होने पर श्रद्धा कपूर क्या स्ट्रीट डांसर में दिखा पाएंगी कमाल

फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल होने पर भी श्रद्धा कपूर वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई जो कि अन्य अभिनेत्रियां बहुत कम समय में हासिल कर लेती हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल होने पर भी श्रद्धा कपूर वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई जो कि अन्य अभिनेत्रियां बहुत कम समय में हासिल कर लेती हैं।

अब देखना यह होगा कि क्या प्रभास के साथ ‘साहो’ फिल्म में ज़बरदस्त एक्शन करने वाली अभिनेत्री स्ट्रीट डांसर 3 डी में दर्शकों के दिलों पर राज कर पाएंगी।

फिल्म इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। अब एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में वह अपने डांस का जलवा दिखाती हुई नजर आएँगी। फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

हर एक्टर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफल होने के लिए कुछ चुनिंदा फिल्मों की जरूरत होती है। जैसे आलिया भट्ट की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘राज़ी’ और ‘हाइवे’ से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

मगर फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पुरे होने के बाद भी श्रद्धा कपूर स्ट्रीट डांसर तक ही पहुँच पाई है। आपको बता दें,उनकी आने वाली फिल्म का नाम स्ट्रीट डांसर 3 दी है।

श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ फिल्म से किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इसके बाद साल 2013 में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी ‘आशिकी 2’ फिल्म आई थी।

यह फिल्म सुपरहिट रही और इसी के साथ श्रद्धा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में एक पहचान मिली।

साल 2014 में श्रद्धा कपूर ने ‘विलेन’ फिल्म में काम किया। इस फिल्म उन्होंने रोमांटिक किरदार निभाया। साल 2015 में श्रद्धा कपूर ने ‘एबीसीडी’ फिल्म में एक डांसर की भूमिका निभाई।

इसके बाद साल 2017 में अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म ‘हसीना पारकर’ में काम किया। हसीना पारकर फिल्म में श्रद्धा के लिए ऐसा मौका था जब वह अपनी रोमांटिक और डांसर वाली छवि को तोड़कर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया बल्कि श्रद्धा कपूर का मज़ाक बनकर रह गया।दिलबर गर्ल नोरा फतेही का वीडियो खूब हो रहा है वायरल,आप भी देखें

अब दस साल के करियर में श्रद्धा कपूर के फैंस को उनकी डांस आधारित फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात यह होगी की क्या श्रद्धा कपूर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ पाएंगी या नहीं ? ये तो आने वाला समय ही बताएगा।स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

Exit mobile version