Site icon www.4Pillar.news

Video:सनी लियॉन बनी मिसेज इंडिया,बिना घड़ी के हुई गायब

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियॉन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए हमेशा कुछ नया लेकर आती रहती है। सनी लियॉन  ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियॉन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए हमेशा कुछ नया लेकर आती रहती है। सनी लियॉन  ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मिस्टर इंडिया बनी हुई दिखाई दे रही है।

सनी लियॉन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गायब होती हुई नजर आ रही है। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और श्रीदेवी की वर्ष 1987 में मिस्टर इंडिया फिल्म आई थी। जिसमें अनिल कपूर एक घड़ी की मदद से गायब हो जाते थे।

लेकिन सनी लियॉन को गायब होने के लिए किसी घड़ी की जरूरत नहीं है बल्कि वह एक रिंग के जरिए गायब हो रही है। सनी लियॉन के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। जेमिमाह रोड्रिग्स ने टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलियन बच्चों को सिखाया बॉलीवुड डांस

सनी लियॉन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा,” मुझे गायब होने के लिए किसी घड़ी की जरूरत नहीं रही। सनी लियॉन मिसेज इंडिया। मोगैंबो खुश होगा क्या?” सनी लियॉन ने यह वीडियो किसी ऐप के जरिए बनाया है। जिसमें वह करतब करती हुई नजर आ रही है।

आपको बता दें सनी लियॉन ने साल 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सनी लियॉन ने कई आइटम सॉन्ग भी किए। उन्होंने शाहरुख़ खान की फिल्म रईस में लैला ओ लैला गाने पर डांस कर खूब धमाल मचाया था। अब जल्द ही सनी लियॉन कोका कोला, रंगीला और वीरमादेवी फिल्मों में अपने जलवे दिखाती हुई नजर आएंगी।

Exit mobile version