PSX 20230306 133449

तापसी पन्नू ने ट्विटर पर ट्रोलर्स की जमकर ली क्लास

ट्विटर पर एक यूजर ने तापसी पन्नू को सस्ता एक्टर कहा जिसके बाद अभिनेत्री ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास ली। शूटर दादी के पक्ष में कई लोगों ने ट्विटर पर ट्रोलर्स को जमकर सुनाई।

पिछले दिनों कंगना रनौत की बहन ‘रंगोली चंदेल’ ने तापसी पन्नू की सस्ती कॉपी कहा था। अब एक यूजर ने उन्हें सस्ता एक्टर कह कर ट्रोल किया। शूटर दादी भला इस तरह को ट्रोलर्स को कैसे बर्दाश्त करती। ‘सांड की आंख’ में निशाना लगाने वाली अभिनेत्री ने ट्रोलर पर भी पलट कर निशाना साधा। तापसी के सपोर्ट में आए एक अन्य यूजर ने भी उनका समर्थन करते हुए ट्रोलर की जम कर क्लास ली।

दरअसल एक यूजर ने ट्विटर पर पन्नू को लिखा ,” तुम एक सस्ती एक्टर हो। तुम्हारी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ” इस तापसी पन्नू ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा ,” ओके सर ,आप कब मुझे थेरेपी सेशंस देंगे, और मौल-भाव में भी बता दें कि मुझे महगा एक्टर कैसे बनना होगा। महगाई तो मेरी भी होनी चाहिए। ” तापसी के इस जवाब ने लोगों के दिल को जीत लिया। उनके इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया।


एक यूजर ने लिखा ,” उन्हें पीछे छोड़ दो तापसी , ये कभी बदल नहीं सकते। आप एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और आपको ये पता होना चाहिए। ” जवाब में तापसी ने लिखा ,” अरे , मैं उन्हें बदलना चाहती हूं। ये लोग बहुत मजेदार हैं। इनमें बदलाव कर इनके हास्य को नहीं मारें। ये हमें इतने सारे कंटेंट देते हैं। इसे कैसे इस्तेमाल करना है ,ये हम पर निर्भर करता है। ”


तापसी पन्नू की दो बड़ी फ़िल्में ‘सांड की आंख’ और अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं। सांड की आंख फिल्म में तापसी पन्नू 80 साल की बुढ़िया ,शूटर दादी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। जबकि मिशन मंगल में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top