Rashmika Mandanna Alia Bhatt and Priyanka Chopra deepfake video : रश्मिका मंदाना, कैटरिना कैफ और आलिया भट्ट के बाद अब प्रियंका चोपड़ा डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं। देसी गर्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
डीपफेक की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। हर रोज जाने माने चेहरे डीपफेक का शिकार हो रहे हैं। सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना डीपफेक का शिकार हुई थीं। AI के जरिए उनका चेहरा जारा पटेल नाम की लड़की की बॉडी पर लगा दिया गया था। जिसके बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई हस्तियों ने डीपफेक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
उसके बाद काजोल देवगन, फिर आलिया भट्ट, कैटरिना कैफ से लेकर सचिन तेंदुलकर की लाड़ली सारा तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस लिस्ट में और भी कई नाम जड़ चुके हैं। अब देसी गर्ल के नाम से मशहूर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी इसका शिकार हो चुकी हैं।
Rashmika Mandanna डीपफेक वीडियो मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जो प्रियंका चोपड़ा का डीपफेक वीडियो है। इसे मॉर्फेड करके प्रियंका चोपड़ा का चेहरा तो नहीं बदला गया लेकिन उनकी आवाज बदल दी गई है। इस वीडियो का इस्तेमाल ब्रांड प्रमोशन के लिए किया गया है।
इस डीपफेक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी सालाना आय बताती हुई नजर आ रही हैं। इंटनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं,” मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक अभिनेत्री, मॉडल और सिंगर हूं। साल 2023 में मैंने 1000 लाख रुपए कमाए हैं। मैं फिल्मों और गानों के अलावा कई दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी निवेश करती हूं। ”
वहीं, प्रियंका चोपड़ा के इस मॉर्फेड वीडियो को ध्यान से सुनने के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि यह फेक वीडियो है। जिसमें चेहरा तो प्रियंका चोपड़ा का है लेकिन आवाज उनकी नहीं है।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More