Site icon 4PILLAR

फिल्म साहो का साइको सैंया गाना

Psycho Saiyaan: फिल्म साहो के साइको सैंया गाने का टीजर

Psycho Saiyaan: साहो फिल्म के ‘साइको सैंया’ गाने के टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। बाहुबली प्रभास इस गाने में श्रद्धा कपूर के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।

फिल्म साहो के साइको सैंया गाने का टीजर

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘Saaho’ 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के पहले गाने ‘साइको सैंया’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस गाने में श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस अंदाज और प्रभास का ज़बरदस्त लुक देखने लायक है। इस गाने के वीडियो में दोनों जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म साहो के ‘साइको सैंया’ गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे है।

Psycho Saiyaan गाना हुआ रिलीज

फिल्म साहो के पहले गाने ‘साइको सैंया’ की जानकारी देते हुए अभिनेता प्रभास ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा ,” डार्लिंग, यहां है ‘साइको सैंया’ का टीजर। उम्मीद करता हूं कि आप लोग इसको पसंद करेंगे। यह गाना आठ जुलाई को रिलीज होगा।”

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो की फैंस बहुत प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए प्रभास और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े परदे पर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी ,तमिल और तेलुगु तीन भाषाओँ में शूट किया जा रहा है।

साहो फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ,प्रभास ,जैकी श्रॉफ , नील नितिन मुकेश,महेश मांजरेकर ,मंदिर बेदी और चंकी पांडे मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

Exit mobile version