Site icon www.4Pillar.news

बोनी कपूर ने शादी की 27वीं सालगिरह पर श्रीदेवी को किया याद, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर 

बोनी कपूर ने शादी की 27वीं सालगिरह पर श्रीदेवी को किया याद, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

बोनी कपूर ने अपनी शादी की 27वीं सालगिरह पर अपनी पत्नी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया है। इस खास मौके पर उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के निधन को काफी समय हो गया है लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें काफी याद करते है। वहीं आज श्रीदेवी के पति और फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने उन्हें याद किया है। दरअसल आज 2 जून को बोनी कपूर और श्रीदेवी की 27 वीं शादी की सालगिरह है। दोनों ने साल 1996 में आज ही के दिन सात फेरे लिए थे। शादी की सालगिरह के मौके पर बोनी ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है।

बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद

बोनी कपूर ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अपनी दिवंगत पत्नी को याद किया है। दरअसल हाल ही में बोनी ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे श्रीदेवी संग नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘2 जून 1996 को हमने शिरडी में शादी की थी। आज हमारी शादी को 27 साल हो गए।’

बता दे कि शादी के बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी की दो बेटियां हुई जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी है और आज वे एक जानी-मानी एक्ट्रेस है। वहीं उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर जल्द जोया अख्तर की फिल्म से डेब्यू करेंगी।

यह भी पढ़े: Sridevi Birth Anniversary: माँ को याद कर भावुक हुई जान्हवी कपूर, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छू लेना वाला नोट 

2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन

बात करें श्रीदेवी की आखिरी फिल्म कि तो अनिल कपूर और उर्मिला मांतोडकर स्टारर जुदाई शादी से पहले उनकी आखिरी फिल्म थी। बता दे कि 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था, जहां वे अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर और पति बोनी कपूर के साथ एक पारवारिक शादी में शामिल होने के लिए गई थी।

Exit mobile version