Site icon 4PILLAR

Border 2 Movie : स्टार कास्ट, बजट, रिव्यू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 Movie : स्टार कास्ट, बजट, रिव्यू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 Movie 23  जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉर्डर 2 1997 क्लासिक फिल्म Border का सीक्वल है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है।

Border 2 Movie की कहानी

सन्नी देओल की बॉर्डर 2 फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है। जो जेपी दत्ता की आध्यात्मिक अगली कड़ी है। फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान की लड़ाई की वास्तविक घटना पर आधारित है। जिसमें देशभक्ति,बलिदान, भाईचारा और युद्ध के मैदान के सीन हैं। फिल्म की कहानी में राजस्थान बॉर्डर के सीन हैं। फिल्म का शूट राजस्थान की विभिन्न लोकेशन में किया गया है।

बॉर्डर 2 फिल्म की स्टार कास्ट

बॉर्डर 2 फिल्म का बजट

फिल्म का अनुमानित बजट 200 करोड़ के करीब है। यह बड़े स्केल वॉर फिल्म है, जिसमें VFX, एक्शन सीक्वेंस और स्पेशल इफेक्ट्स पर भारी खर्च हुआ है। जबकि 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर फिल्म मात्र 12 करोड़ में बनी थी।

Border 2 Movie रिव्यू

Border 2 Movie को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। कई क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसे आउटस्टैंडिंग वॉर एपिक कहा है। दर्शकों ने फिल्म की देशभक्ति की कहानी को सराहा है। फिल्म के इमोशन , ब्रदरहुड और एक्शन को भरपूर तारीफ मिल रही है। फेमस फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने Border 2 Movie को 4.5 स्टार दिए हैं। उन्होंने बोर्डर 2 को देशभक्ति से भरपूर बताया है। ऑडिएंश रिएक्शन में फैंस सन्नी देओल को “हिंदुस्तान का असली किंग”कह रहे हैं। दर्शकों ने वरुण धवन के अभिनय को सरप्राइजिंग बताया है। कुछ रिव्यूज में इसे 2026 की सबसे बेस्ट फिल्म बताया गया है। हालांकि , कुछ जगहों पर मॉर्निंग शोज में थोड़ा डिले हुआ है लेकिन ओवर आल रिस्पॉन्स स्ट्रांग है।

Border 2 Movie की फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने गणतंत्र दिवस से पहले बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से 17 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। Border 2 Movie के 5 लाख के करीब टिकट बिक चुके हैं। बॉर्डर 2 के मॉर्निंग शोज में करोड़, मिड डे तक 8.43 करोड़ हुई है। फिल्म की फर्स्ट डे ट्रेड प्रेडिक्शन 36 से 42 करोड़ तक की है। यह Sunny Deol की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने वाली है। फिल्म वीकेंड पर 125 करोड़ तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है। फिल्म पैट्रियॉटिक थीम की वजह से Republic Day पर और भी मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो वीकेंड में और उछाल आएगा।

Exit mobile version