Site icon 4PILLAR.NEWS

Indian Army Day पर वरुण धवन ने जवानों संग बिताया समय, सनी देओल और सुनील शेट्टी ने भी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई 

Indian Army Day पर वरुण धवन और सन देओल ने जवानों के साथ बिताया समय

Indian Army Day: भारतीय सेना दिवस के अवसर पर सनी देओल और वरुण धवन ने देश के जवानों के साथ समय बिताया। उन्होंने इस दौरान की कुछ तस्वीरें…

हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) मनाया जाता है। इस खास अवसर हर कोई देश के असली नायकों के त्याग, बलिदान और अटूट समर्पण की भावना को सलाम कर रह है। वहीं बॉलवुड अभिनेता सनी देओल और वरुण धवन ने इंडियन आर्मी डे पर जवानों के साथ समय बिताया। हाल ही में उन्होंने इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Indian Army Day पर वरुण धवन का पोस्ट

दरअसल कुछ समय पहले ही वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की है। इन फोटोज में उन्हें देश के असली Heroes के साथ देखा जा सकता है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘इस आर्मी डे पर देश के असली नायकों को सम्मान। उनके साथ होने पर गर्व है।”

सनी देओल ने किया वीरों को सलाम

भारतीय सेना दिवस पर सनी देओल ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। इन  तस्वीरों में सनी को ढेर सारे आर्मी ऑफिसर्स के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, “तब, अब और हमेशा। हमारे नायकों के साहस,बलिदान और अटूट समर्पण को सलाम। हैप्पी इंडियन आर्मी डे।”

सुनील शेट्टी ने शेयर किया प्यारा पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी जवानों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सलाम किया है। सुनील ने लिखा, “ये जो हमारी जिंदगी का सुकून है, उसके पीछे हमारे वीर जवानों का खून है। हमारे ससश्त्र बलों के बेजोड़ साहस को सलाम- सच्चे नायक जो हमारे देश को सुरक्षित और गोरवान्वित रखते है। उनकी बहादुरी को पर्दे पर चित्रित करके सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह एक ऐसा सौभाग्य है, जिसे मैं हमेशा संजो के रखूँगा।”

Exit mobile version