Salman Navy:सलमान खान हाल ही में इंडियन नेवी के जवानों के साथ कुछ समय बिताने पहुंचे। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Salman Navy: सलमान खान ने नेवी के जवानों के साथ बिताया समय
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए विशाखापट्टनम में है। इसी बीच एक्टर की विशाखापट्टनम से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल सलमान खान हाल ही में नेवी के जवानों के साथ कुछ समय बिताने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ खूब मस्ती की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
लहराया तिरंगा और किया डांस
विशाखापट्टनम में नौसेना के जवानों के साथ बिताए अपने पुरे दिन में सलमान खान काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान वे वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर नौसना की टोपी पहनी हुई है। तस्वीरों में सलमान नौसेना के जवानों के साथ तिरंगा लहराते और खूब डांस करते नजर आ रहे है।
रोटियां सेंकते नजर आए सलमान खान
अन्य तस्वीरों में भाईजान, जवानों के लिए रोटियां सेंकते और उनसे बातचीत करते नजर आ रहे है। सलमान खान की ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सभी सुपरस्टार एक साथ।’ दूसरे ने लिखा, ‘जय हो।’ एक अन्य लिखते है, ‘भाई गर्व है।’
- यह भी पढ़े: अक्षय कुमार ने BSF के जवानों के साथ बिताया यादगार दिन, तस्वीरें शेयर कर कही दिल को छू लेने वाली बात
- सलमान खान ने लेह-लद्दाख से शेयर की तस्वीर, लंबे बाल और बाइक के साथ यूं नजर आए एक्टर
- डेंगू से रिकवर होकर जीजा आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, देखिए वीडियो
- Sikandar Trailer: ईद पर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार सलमान खान, रिलीज हुआ फिल्म ‘सिकंदर’ का धांसू ट्रेलर