Site icon 4PILLAR.NEWS

डेंगू से रिकवर होकर जीजा आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, देखिए वीडियो 

Salman Khan Dengue से रिकवर होकर जीजा आयुष की बर्थडे पार्टी में पहुंचे 

Salman Khan Dengue: सलमान खान को हाल ही में डेंगू हो गया था। डेंगू से ठीक होने के बाद उन्हें अपने जीजा आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में शिरकत करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Salman Khan Dengue से रिकवर होकर जीजा आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को हाल ही में डेंगू हो गया था। डेंगू होने के कारण वे बिग बॉस 16 का वीकेंड का वार भी होस्ट नहीं कर पाए। उनकी जगह करण जौहर ने ये शो होस्ट किया, लेकिन फ़िलहाल भाईजान की तबियत में पहले से काफी सुधार आ गया है।

हाल ही में उन्हें अपने जीजा आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में देखा गया। डेंगू से ठीक होने के बाद सलमान खान की ये पहली पब्लिक अपीयरेंस है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान

दरअसल सलमान खान के जीजा और बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। बीती शाम उन्होंने अपने अपने बर्थडे पर शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसमें कंई फिल्मी सितारे शामिल हुए। सलमान खान ने भी इस पार्टी में शिरकत की। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयनी ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान का स्वैग हमेशा की तरह देखने लायक है। एक्टर ने पहले घर से बाहर पैपराजी को हाथ जोड़कर पोज दिए और फिर वे अंदर चले गए।

ये सितारे भी हुए शामिल

आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में कंई सितारों ने शिरकत की। कंगना रनौत, शहनाज गिल, सोनाक्षी सिन्हा, पलक तिवारी सहित कंई अन्य सितारे इस पार्टी में शामिल हुए।

Exit mobile version