Site icon www.4Pillar.news

Video: जब सलमान खान के पास नहीं थे शर्ट और जींस खरीदने तक के पैसे, इस एक्टर ने की थी मदद, पुराने दिनों को याद कर रो पड़े भाईजान 

सलमान खान भरी महफ़िल में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए रो पड़े। एक समय ऐसा भी था जब एक्टर के पास कपड़े खरीदने तक के पैसे भी नहीं थे, तब सुनील शेट्टी ने उनकी मदद की थी।

सलमान खान भरी महफ़िल में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए रो पड़े। एक समय ऐसा भी था जब एक्टर के पास कपड़े खरीदने तक के पैसे भी नहीं थे, तब सुनील शेट्टी ने उनकी मदद की थी।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पिछले 3 दशकों से अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे है। अपने करियर में उन्होंने कंई हिट फ़िल्में दी। आज सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भाईजान ने भले ही आज अपनी मेहनत के दम पर ये सब हासिल कर लिया हो, लेकिन अपने जीवन में उन्होंने काफी अभाव भी देखा है। आज हम आपको सलमान खान की लाइफ का एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे है, जिसे बताते-बताते वे खुद भी रो पड़े।

बॉलीवुड के पॉप्यूलर अवार्ड शो IIFA का अबू धाबी में शानदार आगाज हुआ। यह शो 25 जून को कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो के कंई प्रोमो सामने आ चुके है, जिनमे से एक प्रोमो काफी चर्चा में बना हुआ है।

जब सलमान के पास नहीं थे कपडे खरीदने के पैसे

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश देशमुख सलमान खान से पूछते है कि ‘सलमान भाऊ आपकी लाइफ का सबसे यादगार पल कौन सा है। तब सलमान खान कहते है कीं, ‘काफी साल पहले मेरे पास पैसे नहीं हुआ करते थे। तब सुनील शेट्टी, अन्ना की एक कपड़ों की  दुकान हुआ करती थी। एक दिन मैं वहां चला गया। यह बहुत महंगी दुकान थी और मैं एक शर्ट और जींस के अलावा मैं कुछ अफोर्ड नहीं कर सकता था।

आहान शेट्टी ने लगाया गले

सलमान आगे कहते है कि, ‘तब मैंने एक जींस पिक की। सुनील ने देखा की मेरे पास पैसे नहीं है। तब उन्होंने अपनी तरफ से मुझे एक शर्ट गिफ्ट किया। तभी उन्होंने देखा की मेरी नजर एक पर्स पर थी। तब वे मुझे घर लेकर गए और मुझे वो पर्स भी गिफ्ट में दे दिया। यह सब बताते हुए सलमान बेहद इमोशनल हो जाते है और तभी सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी उन्हें गले लगा लेते है।

सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है और सुनील शेट्टी की तारीफ कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सलमान का भी ऐसा वक्त था। ओएमजी। सुनील शेट्टी जैसा दोस्त हर किसी को मिले।’

Exit mobile version