Site icon www.4Pillar.news

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding News: केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द बंधने वाले है शादी के बंधन में, सुनील शेट्टी के घर शुरू हुई तैयारियां 

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding News: केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द करेंगे शादी, सुनील शेट्टी के घर शुरू हुई तैयारियां

क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। सुनील शेट्टी के घर तो शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी के बाद अब एक और सेलिब्रिटी कपल की शादी की खबर सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल जल्द शादी के बंधन में बंध सकते है। बता दे कि अथिया और केएल राहुल काफी लंबे समय से साथ है और अब दोनों अपने रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ाना चाहते है।

शुरू हुई शादी की तैयारियां

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द शादी करने वाले है। रिपोर्ट में अथिया शेट्टी के परिवार के एक करीबी सूत्र का हवाला देते हुए बताया गया है कि सुनील शेट्टी के घर तो ऑलरेडी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। अथिया और राहुल के माता-पिता उनकी शादी के लिए राजी है और सभी चाहते है कि दोनों साल 2022 के अंत से पहले शादी कर ले।

साउथ रीती रिवाजों से होगी शादी

बता दे की सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर में मुल्की के एक तुलु फैमिली में हुआ था और वे साउथ इंडियन है। खास बात ये है कि उनके होने वाले दामाद केएल राहुल भी मैंगलोर से है। ऐसे में यह शादी साउथ इंडियन रीती रिवाजों से काफी धूम-धाम से होगी। हालाँकि अब तक केएल राहुल और अथिया की शादी की खबरों पर सुनील शेट्टी की तरफ से कोई कन्फर्म खबर नहीं आई है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय रिलेशनशिप में है।  दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर प्यार जताते रहते है। दो दिन पहले 18 अप्रैल को अथिया ने केएल राहुल के बर्थडे के मौके पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने क्रिकेटर संग अपनी तीन तस्वीरें शेयर करते हुए एक शानदार मैसेज के साथ उन्हें बर्थडे विश किया था।

Exit mobile version