सलमान खान ने नेवी के जवानों के साथ बिताया समय

Salman Navy:सलमान खान हाल ही में इंडियन नेवी के जवानों के साथ कुछ समय बिताने पहुंचे। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Salman Navy: सलमान खान ने नेवी के जवानों के साथ बिताया समय

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए विशाखापट्टनम में है। इसी बीच एक्टर की विशाखापट्टनम से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल सलमान खान हाल ही में नेवी के जवानों के साथ कुछ समय बिताने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ खूब मस्ती की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

 लहराया तिरंगा और किया डांस

विशाखापट्टनम में नौसेना के जवानों के साथ बिताए अपने पुरे दिन में सलमान खान काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान वे वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर नौसना की टोपी पहनी हुई है। तस्वीरों  में सलमान नौसेना के जवानों के साथ तिरंगा लहराते और खूब डांस करते नजर आ रहे है।

रोटियां सेंकते नजर आए सलमान खान

अन्य तस्वीरों में भाईजान, जवानों के लिए रोटियां सेंकते और उनसे बातचीत करते नजर आ रहे है। सलमान खान की ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सभी सुपरस्टार एक साथ।’ दूसरे ने लिखा, ‘जय हो।’ एक अन्य लिखते है, ‘भाई गर्व है।’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top