Site icon 4PILLAR

Bose Krishnamachari कौन हैं, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, दिया इस्तीफा

Bose Krishnamachari sexual harassment case

Bose Krishnamachari sexual harassment case: बोस कृष्णमचारी के प्रसिद्ध भारतीय समकालीन चित्रकार, क्यूरेटर और कोच्चि मुजिरिस बिएनाले के सह-संस्थापक हैं। वे भारत की सबसे बड़ी समकालीन कला उत्सव की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।

Bose Krishnamachari कौन हैं ?

Bose Krishnamachari पर यौन उत्पीड़न के आरोप और इस्तीफा

जनवरी 2026 में बोस कृष्णमचारी ने KBF के प्रेसिडेंट पद और ट्रस्टी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने इस्तीफे के निजी कारण बताए थे। लेकिन अब उनके त्यागपत्र के दो महीने बाद खुलासा हुआ कि उनका इस्तीफा यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद आया था।

Bose Krishnamachari पर लगे ये आरोप

KBF में उनके अधीन काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने जनवरी 2026 में इंटरनल कमिटी में शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत PoSH Act के तहत थी। महिला ने आरोप लगाया कि बोस कृष्णमचारी ने उन्हें अपने आपर्टमेंट में बुलाकर यौन संबंधी टिप्पिणियां की और अनचाहा शारीरिक संपर्क करने की कोशिश की। महिला ने बार बार जाने की बात कही लेकिन वो नहीं माने। शिकायतकर्ता उनके अधीन काम कर चुकी थी इसलिए यह वर्कप्लेस हराशमेंट का मामला है।

Bose Krishnamachari के इस्तीफे का कारण क्या था ?

कोच्चि मुजिरिस बिएनाले के चेयरपर्सन वी वेणु वासुदेवन ने पुष्टि की कि यौन उत्पीड़न की शिकायत ही इस्तीफे का प्रमुख कारण थी। हालांकि, आधिकारिक बयान में इसे पारिवारिक कारण बताया गया था।

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोस कृष्णामचारी की प्रतिक्रिया

उन्होंने आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। बोस ने कहा कि वे क़ानूनी करवाई करेंगे और मामले को कोर्ट ले जाएंगे। इस्तीफे के बाद जीतिश कल्लत बिएनाले की कमान संभालेंगे।

Exit mobile version