Site icon 4PILLAR.NEWS

जब प्रियंका चोपड़ा पर लड़कों की वजह से पिता ने लगाई थी पाबंदियां

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra ban: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी फेमस है।देसी गर्ल इन दिनों कोरोना वायरस की वजह सेल्फ आइसोलेशन में है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फोटो और वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं।

Priyanka Chopra ban: जब प्रियंका चोपड़ा पर लड़कों की वजह से पिता ने लगाई थी पाबंदियां

Priyanka Chopra ने एक इंटरव्यू में अपनी किशोरावस्था और स्कूल टाइम के बारे में खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा से जुडी कुछ खास बातों का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पापा ने उन्हें तंग कपड़े पहनने से परहेज करने के लिए कहा था। जिसके बाद दोनों में अनबन भी हो गई थी।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि वो दोनों एक बेस्ट फ्रेंड की तरह थे। अपने पापा अशोक चोपड़ा के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा ,” मैं जब यहां से गई थी तो 12 साल की घुंघराले बालों वाली छोटी बच्ची थी। लेकिन मैंने वापसी लगभग 16 साल की लड़की के रूप में की थी। मुझे लगता है कि मेरे पापा इससे बिलकुल हैरान हो गए थे। वह नहीं जानते थे कि शुरू के दो हफ्तों में उन्हें क्या करना चाहिए। ”

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  ने आगे बताया कि कैसे स्कूल के लड़कों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। जिसकी वजह से से उनके पापा को उनपर तंग कपड़े पहनने और खिड़की पर खड़ा होने पर बैन लगाना पड़ा था।

अभिनेत्री  ने अपने पापा का बारे में याद करते हुए आगे कहा ,” कोई बात नहीं तुम क्या करोगे। अच्छा ,बुरा बदसूरत तुम आकर मुझे बता सकते हो। मैं इसे ठीक करने में तुम्हारी मदद करूंगा।

Exit mobile version