bride Monica eloped with her uncle

Bride Monica: शादी के 3 दिन बाद चाचा संग भागी दुल्हन

Bride Monica: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नई-नवेली दुल्हन शादी के तीन दिन बाद अपने चाचा संग फरार हो गई।

यूपी के हाथरस से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 20 वर्षीय दुल्हन अपनी शादी के महज 3 दिन बाद अपने रिश्ते के चाचा संग फरार हो गई है। दुल्हन का नाम मोनिका (Bride Monica) है।

Bride Monica चाचा संग फरार

  • 21 फरवरी 2026 को मोनिका की शादी सुनील कुमार पुत्र हेतराम, सदर कोतवाली,मोहल्ला नाइ का नगला चंदपा क्षेत्र, हाथरस जिला से हुई।
  • दुल्हन का नाम : मोनिका पुत्री धर्मेंद्र,निवासी परसारा, कोतवाली चंदपा, हाथरस जिला।
  • दुल्हन 25 फरवरी 2026 को अपने रिश्ते के चाचा संग फरार हो गई।

Bride Monica ने दूल्हे पर चाक़ू से किया हमला

सुहागरात पर Bride Monica ने अपने पति सुनील पर उस समय चाक़ू से हमला कर दिया, जब वह छूने की कोशिश कर रहा था।मोनिका ने सुनील को कहा ,”मुझे छूने की कोशिश मत करना, मैं किसी और से प्यार करती हूं। ” इसके बाद दूल्हा दुल्हन अलग अलग चारपाई डालकर सो गए। दोनों के बीच को शारीरिक संबंध नहीं बना।

शादी के तीन दिन बाद मोनिका ने खाना बनाया और उसमें बेहोशी की दवा मिला दी। उसने खुद दूल्हे को अपने हाथ से और बाकि ससुराल वालों को भी खाना खिलाया। जब परिवार वाले सो गए तो Bride Monica ने अलमारी से लगभग 15 लाख के गहने और 18 हजार की नकदी चुराई और फरार हो गई।

bride Monica eloped with her uncleसुबह जब परिवार वालों की नींद खुली तो पाया कि दुल्हन मोनिका घर से गायब थी और मुख्य द्वार भी खुला हुआ था। परिवार वालों ने दो दिन तक रिश्तेदारों में खोज की। जब नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सुग्रीव के साथ फरार हुई Bride Monica

दुल्हन मोनिका अपने रिश्ते के चाचा सुग्रीव संग फरार हो गई। परिवार का आरोप है कि दोनों के बीच पहले से अफेयर था। लेकिन सामाजिक दबाव में मोनिका की शादी कर दी गई। चाचा भी गांव से गायब है और दोनों के भागने का शक है।

Bride Monica मामले में पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित सुनील ने कोतवाली थाने में अपनी तहरीर दर्ज कराई है। कोतवाल संतेंद्र सिंह ने बताया कि जांच जारी है। अभी तक दोनों की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस की तलाश जारी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top