Vivek Oberoi के साथ हुइ 1.55 करोड़ की धोखाधड़ी

Vivek Oberoi duped: विवेक ओबेरॉय को बिजनेस पार्टनर ने 1.55 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

Vivek Oberoi duped: विवेक ओबेरॉय के साथ हुइ 1.55 करोड़ की धोखाधड़ी

अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिर सुखियों में आ गए हैं। विवेक ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। तीनों पर प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर 1.55 करोड़ रुपए ऐंठने का आरोप है। विवेक ओबेरॉय का कहना है कि इन तीनों लोगों ने उनसे फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू के लिए 1.55 करोड़ लिए थे। उन्हें बताया गया था कि बदले में उन्हें डबल पैसा मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीनों लोगों ने पैसे को निजी खर्च के लिए इस्तेमाल किया।

तीन लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बुधवार को विवेक ओबेरॉय के सीए ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत मुंबई के अंधेरी ईस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया कि एक फिल्म निर्माता सहित तीन लोगो ने विवेक ओबेरॉय के साथ नई प्रोडक्शन फर्म खोलेंने के नाम पर 1.55 करोड़ लिए थे। तीनों ने इस पैसे को अपने निजी कामों के लिए इस्तेमाल किया। कहा जा रहा है कि इस प्रोडक्शन फर्म की पार्टनर विवेक ओबेरॉय की पत्नी भी थी।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

भारतीय दंड संहिता के धारा 34,409, 419 और 420 के तहत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं

बता दें, विवेक ओबेरॉय काफी दिनों से बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दिए हैं। अब अभिनेता रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

Published on: Jul 22, 2023 at 09:37

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *