न्यूड होकर लड़की ने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लड़के को किया ब्लैकमेल, एक ही रात में वसूले दो लाख रूपये

Naked Girl: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले हर दिन सामने आते हैं। अपराधी हर रोज नए पैंतरे अपनाकर लोगों को ठगते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अजमेर शहर से सामने आया है। जहां एक लकड़ी ने न्यूड वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर एक लड़के से एक ही रात में लगभग दो लाख रूपये वसूले हैं।

राजस्थान के अजमेर जिला से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक लड़की ने लड़के को प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रूपये की ब्लैकमेलिंग की है। अजमेर की एक लड़की ने न्यूड होकर एक लड़के को वीडियो कॉल की। इसके बाद इस वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करके लड़के से एक ही रात में एक लाख अस्सी हजार रूपये वसूले हैं। पीड़ित लड़के ने इस मामले को लेकर पुलिस थाने में में शिकायत दर्ज कराई है।

Naked Girl: नग्न लड़की ने कर ली रिकॉर्डिंग

अजमेर के किशनगंज पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि एक एप के जरिए उसकी दोस्ती ख़ुशी नाम की एक लड़की के साथ हुई थी। पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू हो गया। एक दिन लड़के ने युवती को वीडियो कॉल किया ,उस समय लड़की बिलकुल नग्न होकर बैठी थी। लड़की ने लड़के को उकसाकर उस वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद शुरू हुआ वो सब जिसकी लड़के को सपने में भी उम्मीद नहीं थी। लड़के के साथ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला चालू हो गया।

एक ही रात में वसूले लाखों

लड़की ने रिकॉर्ड किए गए वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। जिसकी एवज में लड़की ने लड़के से रुपयों की मांग की। अपनी इज्जत के डर से लड़के ने पहले लड़की को 5100 रूपये पेटीएम के जरिए भेजे। बाद में दस हजार और भेजे। ऐसा करते-करते लड़के ने लड़की को एक ही रात में लगभग 1 लाख 80 हजार रूपये भेज दिए।

पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराया मामला

युवती द्वारा बार-बार धमकियां मिलने के बाद आखिरकार तंग आकर लड़के ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर किशनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top