4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

World News

एकसाथ हजारों लड़कों को डेट कर रही है ये लड़की, एक मिनट बात करने का लेती है 1 डॉलर

Caryn Marjorie लड़की का नाम है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। खास बात ये है कि वह हजारों लड़कों की प्रेमिका है। सभी लड़के उसकी प्यार भरी बातें सुनने के लिए प्रति मिनट एक डॉलर भुगतान करते हैं। लड़की एक सप्ताह में 72 हजार डॉलर कमा लिए हैं।

Caryn Marjorie एकसाथ हजारों लड़कों को डेट कर रही है

आपने सुना होगा कि एक लड़की के एक से ज्यादा बॉयफ्रेंड हैं। इनकी संख्या 4-5 तक हो सकती है लेकिन एक ऐसी लड़की भी है जिसके हजारों बॉयफ्रेंड हैं। 23 वर्षीय लड़की एक हजार से भी अधिक लड़कों को डेट कर रही है। वह उनके साथ रोमांटिक बातें करती है। अंतरंग बातें करती है। भविष्य के बारे में बात करती है। बस इतना है कि वह अपने हजारों बॉयफ्रेंड में से किसी एक को भी नहीं मिली है। अगर आप इतना जानने के बाद चौंक गए हैं तो अभी और चौंकने वाले हैं। वह लड़कों की गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रति मिनट एक डॉलर वसूल करती है। अभी तक वह लड़कों के साथ रोमांटिक बातें कर लाखों रुपए कमा चुकी है।

कौन है करीन मार्जोरी?

फार्च्यून मैगज़ीन की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का नाम करीन मार्जोरी है। लड़की जॉर्जिया की रहने वाली है। उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 216 हजार फॉलोवर्स हैं। वहीं स्नैपचैट पर उसे 18 लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। मार्जोरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट किया हुआ है। मार्जोरी ने बताया कि उसके दोस्त उसके साथ रहना चाहते हैं लेकिन यह संभव नहीं है। इसलिए उसने यह काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) को सौंप दिया है।

AI क्लोन

दरअसल, Caryn Marjorie ने एक AI क्लोन बनाया है जो उसके बॉयफ्रेंड के साथ डेट करता है। वह हु-ब-हु करीन मार्जोरी की तरह बात करता है। यह एआई बिलकुल करीन मार्जोरी की तरह मीठी बातें करता है। वह लड़कों के साथ नोकझोक भी करता है। AI रोमांटिक बातें कर लड़कों को मन बहलाता है।

मैगज़ीन की रिपोर्ट के अनुसार, करीन मार्जोरी के बॉयफ्रेंड एआई क्लोन के साथ बात करने के लिए एक डॉलर प्रति मिनट भुगतान करते हैं। मार्जोरी इसी क्लोन की मदद से एक सप्ताह में 59 लाख रुपए कमा चुकी है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *