Site icon www.4Pillar.news

आर्यन खान से 25 करोड़ वसूलने की साजिश के आरोप में समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया

आर्यन खान से 25 करोड़ वसूलने की साजिश के आरोप में समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को दो साल मुंबई क्रूज ड्रग मामले में फसाया गया था। उस समय NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अपनी टीम के साथ आर्यन खान सहित अन्य लोगों को ड्रग के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में आर्यन खान इस केस में छूट गए थे। अब इसी मामले में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।

साल 2021 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग केस में गिरफ्तार होना चर्चा का विषय बन गया था। उस समय आर्यन को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का नाम भी चर्चा में आया था। अब लगभग दो साल बाद एक बार फिर समीर वानखेड़े का नाम चर्चा में है। सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्र्ष्टाचार का केस दर्ज किया है।

सीबीआई के अनुसार, समीर वानखेड़े उस टीम का हिस्सा थे जिसने मुंबई क्रूज ड्रग केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। वह आर्यन खान को केस से बचाने की एवज में उसके परिवार से 25 करोड़ रुपए वसूलना चाहते थे। सीबीआई के गवाह प्रभाकर सैल ने उस समय खुलासा किया था कि उसके मालिक केपी गोसावी ने कहा था कि उन्होंने शाहरुख खान के बेटे को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए मांगे थे। इस रकम में से आधे समीर वानखेड़े को दिए जाने थे और आधे वो खुद रखने वाले थे।

प्रभाकर सैल का खुलासा

गवाह प्रभाकर के खुलासे के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समीर वानखेड़े और उसकी टीम के खिलाफ विजिलेंस की जांच शुरू कर दी थी। विजिलेंस की जांच में समीर वानखेड़े और उसकी टीम की तरफ से की गई भ्र्ष्टाचार की गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिसके बाद मामले से जुड़े सभी अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई करने की सलाह दी गई।

25 करोड़ की साजिश

सीबीआई ने अपने ब्यान में कहा कि आर्यन खान केस में सभी लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से समीर वानखेड़े के निर्देश पर क्रूज केस के आरोपियों पर ड्रग रखने का आरोप लगाने की धमकी दी थी। सीबीआई के आरोप पत्र में कहा गया कि समीर की टीम के सभी अधिकारी 25 करोड़ रुपए वसूलने की साजिश रच रहे थे। उन्हें एडवांस में 50 लाख रुपए भी मिले थे। इसी मामले में सीबीआई ने मुंबई,दिल्ली और रांची सहित देश की 29  जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस तलाशी अभियान में सीबीआई को कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

Exit mobile version