Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे पर भावुक हुए बॉलीवुड सेलेब्स, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख 

Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे ने पुरे देश को झकझोर कर रख है। इस दर्दनाक हादसे पर सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे पर भावुक हुए सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक

Odisha Train Acciedent:ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार 2 जून को हुए भयानक ट्रेन हादसे ने पुरे देश को झकझोर के रख दिया। इस हादसे में अब तक 238 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ चुकी है, वहीं 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड के कंई सेलेब्स ने दुख जताया है  और मृतकों के परिवार के प्रति सवेंदनाएँ व्यक्त की है।

Odisha Train Accident पर सलमान खान

सलमान खान ने रेल दुर्घटना पर दुख जताते हुए लिखा, ‘दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान मृतकों की आत्माओं को शांति प्रदान करे और   दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायलों के परिवारों को शक्ति दे।’

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘मैं ओडिशा में भयानक दुर्घटना के चपेट में आए सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूँ। परिवारों, दोस्तों और प्रियजनों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना है। भगवान सब पर कृपा करे।’

अक्षय कुमार ने ट्वीट  करते हुए लिखा, ‘ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे को देखकर दिल दहल गया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी सवेंदनाएँ।’ ओम शांति।’

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘दुखद और बहुत ही शर्मनाक। आज के समय पर 3 ट्रेनें कैसे एक साथ हो सकती है। इसके प्रति कौन जवाबदेह है ? सभी परिवारों के लिए प्रार्थनाएं। ओम शांति।’

सोनू सूद ने ओडिशा ट्रेन हादसे की एक तस्वीर शेयर करते हुए दिल टूटने वाली इमोजी बनाई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top