Chandrika Dixit marries her second husband: चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस OTT 3 की कंटेस्टेंट हैं। हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने अपने पूर्व पति पर किसी दूसरी औरत संग नाजायज संबंधों के आरोप लगाए थे। अब उन्होंने दूसरे पति संग शादी कर ली है।
Chandrika Dixit marries her second husband
चंद्रिका दीक्षित को वडा पाव गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने पति युगम गेरा पर लगाए दूसरी महिला संग रंगरेलिया मनाने के आरोप लगाए थे। अब वड़ा पाव गर्ल ने दूसरी शादी रचा ली है। चंद्रिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
Chandrika Dixit कौन हैं ?
चंद्रिका दीक्षित दिल्ली में वड़ा पाव की स्टाल लगाती हैं। वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। चंद्रिका एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वे Bigg Boss OTT 3 की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। चंद्रिका ने हाल ही में अपने पति युगम गेरा पर किसी दूसरी महिला संग नाजायज संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। फरवरी 2026 की शुरआत में चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल वीडियो पोस्ट किया और बताया कि :
- पिछले दो महीने से वह बर्दाश्त कर रही थी।
- पति किसी दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में थे।
- उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि उनके पास सबूत हैं।
- इससे उनकी जिंदगी, काम और बेटे रूद्र पर असर पड़ रहा है।
Chandrika Dixit के पूर्व पति युगम गेरा का जवाब
- उन्होंने एक गलती मानी और कहा कि इतनी बड़ी बात नहीं है।
- चन्द्रिका पर भी काउंटर आरोप लगाए कि उनका भी अफेयर चल रहा है।
- कहा, “तुझे मैंने बनाया है, याद रख। “
- दोनों तरफ से सोशल मीडिया वॉर चला, एक दूसरे को धमकियां दी गई और आरोप लगाए।

