Site icon www.4Pillar.news

चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री

चरणजीत सिंह चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज सोमवार के दिन सीएम पद की शपथ ले ली है। चरणजीत सिंह चन्नी को सोमवार के दिन राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम पद की शपथ दिलाई है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज सोमवार के दिन सीएम पद की शपथ ले ली है। चरणजीत सिंह चन्नी को सोमवार के दिन राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम पद की शप.  थ दिलाई है।

पंजाब को नया सरदार मिल गया है। शनिवार के दिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज सोमवार के दिन चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब की कमान संभाल ली है।  उन्हें सुबह के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम पद की शपथ दिलाई है।  चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। सूत्रों के अनुसार उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समारोह में शामिल के लिए राजभवन पहुंचे। लेकिन तब तक चरणजीत सिंह चन्नी सीएम पद की शपथ ले चुके थे।

दलित वर्ग से आने वाले चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 16 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना सीएम का चेहरा बदला है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कई नामों पर चर्चा चल रही थी। लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह की खास बात यह रही थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समारोह से दूरी बनाए रखी। कैप्टन अमरिंदर सिंह चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी आज दोपहर एक बजे कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनके फार्म हाउस पर मिलने जा रहे हैं। पंजाब की राजनीति में यह तीनों ही चेहरे कैप्टन के करीबी नहीं बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version