Site icon www.4Pillar.news

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलकर किया भारत बंद का समर्थन,कहा-किसानों के साथ खड़े हों

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलकर आवाज उठाई है। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानून निरस्त करने की अपील की है।

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलकर आवाज उठाई है। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानून निरस्त करने की अपील की है।

आज 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का ऐलान किया है। देश भर के 500 से भी अधिक किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भारत बंद का आह्वान किया है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसान संगठनों की मांगों का खुलकर समर्थन किया है। हालांकि काफी राजनितिक दलों ने किसानों के साथ अपना समर्थन दिया है। जिनमें प्रमुख तौर पर बीएसपी ,सपा ,कांग्रेस ,आम आदमी पार्टी ,द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सहित कई राजनितिक दलों ने समर्थन दिया है। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुल कर समर्थन दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापिस लेने की अपील की है।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का ट्वीट 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने ट्वीट में लिखा ,” किसानों के साथ खड़े हों और केंद्र सरकार से अपील करें। तीन किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने के लिए। हमारे किसान एक साल से अधिक समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और समय आ गया है कि उनकी आवाज सुनी जाए। मैं किसानों से अनुरोध करता हूं कि शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएं। ” चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें वह काला झंडा पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। जिसपर लिखा हुआ है ‘किसान एकता जिंदाबाद। “

Exit mobile version