Site icon www.4Pillar.news

आईटीआर फाइल कराने आई युवती के हनीट्रैप में फंसा CA

लखनऊ के सरवस्तीपुरम निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट का आरोप है कि आमना नाम की एक लड़की ने उसे अपने हनीट्रैप में फंसाया है।

लखनऊ के सरवस्तीपुरम निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट का आरोप है कि आमना नाम की एक लड़की ने उसे अपने हनीट्रैप में फंसाया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम कोतवाली क्षेत्र में एक सीए ने आईटीआर फाइल कराने आई युवती पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट ने लड़की पर ढाई लाख रूपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लड़की के साथ उसकी शादी तय हो गई थी। इसी बीच उससे लड़की की गलत हरकतों के बारे में पता चला। जब उसने युवती के साथ अपना रिश्ता खत्म करने की बात कही तो युवती ने उससे 25 लाख रूपये की मांग की।

पहले रिश्ता तय हुआ

27 जून 2021 को केसरबाग निवासी लड़की आमना आईटीआर भरवाने के लिए सरवस्तीपुरम निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के दफ्तर आई थी। लड़की ने CA को एक दवा कंपनी में काम करने वाली बताया था। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी।

ढाई लाख का चूना लगाया

दोनों की दोस्ती गहरी होने पर आमना के परिवार वालों ने सीए के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आमना के परिवार वालों के इस प्रस्ताव को चार्टर्ड अकाउंटेंट ने स्वीकार कर लिया। शादी का रिश्ता तय होने के बाद आमना ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट से अपने बैंक अकाउंट में कई बार पैसे मंगवाए। सीए के अनुसार, लड़की उससे ढाई लाख रूपये अपने खाते में जमा करवा चुकी है।

इसी साल मार्च महीने में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने लड़की का दोबारा आईटीआर भरा। इसी दौरान उसको आमना के बैंक अकाउंट में 17 लाख रूपये जमा होने की बात का पता चला। ये पैसे गोंडा निवासी अजित कुमार गुप्ता के बैंक अकाउंट से ट्रांसफर किए गए थे। इस बारे में सीए द्वारा पूछे जाने पर आमना ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट शक की बिनाह पर छानबीन की। छानबीन में उसे आमना द्वारा कई अन्य लोगों को भी हनीट्रैप में फंसाने का पता चला।

25 लाख की मांग की

पीड़ित द्वारा विरोध करने के बाद लड़की और उसके घर वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पहुंचे। लड़की के घरवालों ने आमना के साथ रिश्ता तोड़ने पर रेप का केस दर्ज करने की बात कही। आमना के घरवालों में मामले को सुलझाने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट से 25 लाख रूपये देने की मांग की। दूसरी तरफ पीड़ित के शिकायत के आधार पर जानकीपुरम थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस बारे में छानबीन कल रही है।

Exit mobile version