Site icon www.4Pillar.news

Video: थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली में राष्ट्रीय वॉर मेमोरियल में माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। जनरल पांडे ने 30  अप्रैल 2022 को भारत के 29 वे आर्मी चीफ का पदभार संभाला है। 

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। जनरल पांडे ने 30  अप्रैल 2022 को भारत के 29 वे आर्मी चीफ का पदभार संभाला है।

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पदभार संभालने के एक दिन बाद दिल्ली में राष्ट्रीय वॉर मेमोरियल में शहीदों का श्रद्धांजलि अर्पित की है। जनरल मनोज पांडे ने एक दिन पहले 30 अप्रैल को जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का पदभार संभाला है। जनरल एमएम नरवणे 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए हैं। जिनकी जगह एलजी मनोज पांडे को पदोन्नत कर थल सेना का प्रमुख बनाया गया है। पिछले महीने 18 अप्रैल को ही उनको नए सेना प्रमुख के लिए नामित किया गया था।

जनरल मनोज पांडे ने 1982 में इंजीनियर कोर में कमीशन लिया था। उन्होंने अपनी 39 वर्ष की सेवा में विभिन्न पदों पर रहते हुए कई अभियानों को अंजाम दिया है। जनरल पांडे संयुक्त शांति सेना में भी अपना अहम योगदान दे चुके हैं। वह जम्मू कश्मीर के लद्दाख स्थित एक डिवीजन के कमांडर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आर्मी हेडक्वार्टर दिल्ली में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें,लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे नए थलसेना चीफ, 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे जनरल एमएम नरवणे

सेना में अपने अहम योगदान के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा , विशिष्ट सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जा चूका है। जनरल पांडे का बेटा और पुत्रवधु भारतीय वायुसेना में पायटल हैं।

Exit mobile version