Site icon 4PILLAR

Bilibili ग्लोबल लॉन्च: चीन का यूट्यूब चैलेंजर

Bilibili launched globally

Bilibili launched globally: चीनी वीडियो प्लेटफॉर्म Bilibili ने यूट्यूब को टक्कर देने के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय ऐप जारी किया है। बिलिबिली पूरी दुनिया में अपना विस्तार कर रहा है।

Bilibili launched globally

चीन का लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Bilibili अब पूरी दुनिया में अपना विस्तार कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपना इंटरनेशनल ऐप ग्लोबली रीलॉन्च किया है। यह कदम यूट्यूब जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म को सीधी टक्कर देने के मकसद से उठाया गया है।

Bilibili, जिसे अक्सर चीन का यूट्यूब कहा जाता है, अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी का फोकस ग्लोबल क्रिएटर्स और युवा दर्शकों को आकर्षित करने पर है।

Bilibili ऐप की खासियतें क्या हैं ?

नया इंटरनेशनल ऐप पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। आईओएस वर्जन जल्द आने वाला है। ऐप का आइकन गुलाबी रंग का है, जिसमें बाईं ओर छोटी ग्लोब का निशान है। इससे इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

सबसे बड़ा बदलाव साइन-अप प्रक्रिया में हुआ है। पहले विदेशी यूजर्स को पासपोर्ट या अन्य पहचान दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। अब यह जरूरत खत्म कर दी गई है। इससे रजिस्ट्रेशन बहुत आसान हो गया है।

ऐप में बेहतर लोकलाइजेशन, AI ट्रांसलेशन और ग्लोबल कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन की सुविधा दी गई है। चीनी और अंतरराष्ट्रीय यूजर्स को एक जैसा कंटेंट दिखेगा। कंपनी ने डैनमाकू (वीडियो पर तैरते कमेंट्स) जैसी खासियत को भी बरकरार रखा है, जो Bilibili को अलग बनाती है।

बिलिबिली का क्यों महत्वपूर्ण है यह कदम?

  1. Bilibili के चीनी प्लेटफॉर्म पर करीब 37.6 करोड़ मासिक सक्रिय यूजर्स हैं। इनमें ज्यादातर Gen Z युवा शामिल हैं, जो एनीमे, गेमिंग, लाइफस्टाइल और नॉलेज कंटेंट पसंद करते हैं। औसत दैनिक यूज टाइम काफी ऊंचा है।
  2. कंपनी पहले भी कुछ दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों में मौजूद थी, लेकिन यह रीलॉन्च ज्यादा व्यापक है। अब यह अमेरिका, जापान, यूरोप, लैटिन अमेरिका और अन्य क्षेत्रों पर नजर गड़ाए हुए है। लॉस एंजिल्स, लंदन, टोक्यो, मेक्सिको सिटी, साओ पाउलो और इस्तांबुल जैसे शहरों में कम्युनिटी मैनेजरों की भर्ती चल रही है। अंग्रेजी वेबसाइट भी जल्द लॉन्च होने वाली है।
  3. बिलिबिली पश्चिमी क्रिएटर्स को भी लुभाने की कोशिश कर रहा है। मिस्टरबीस्ट जैसे बड़े नामों के वीडियो पहले से ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। क्रिएटर्स के लिए ब्रांड डील मार्केटप्लेस भी विकसित किया जा रहा है।
बिलिबिली का यूट्यूब से मुकाबला कितना मुश्किल?

यूट्यूब के अरबों यूजर्स के सामने Bilibili को लंबी दौड़ तय करनी होगी। फिर भी प्लेटफॉर्म मिड-टू-लॉन्ग फॉर्म वीडियो, कम्युनिटी फील और इंटरेस्ट-बेस्ड सर्कल्स पर जोर दे रहा है। कई क्रिएटर्स यूट्यूब के नियमों से परेशान हैं, खासकर एनीमे और गेमिंग कंटेंट के मामले में। बिलिबिली उन्हें नया विकल्प दे सकता है।

AI मॉडरेशन सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, ताकि ग्लोबल कंटेंट को संभालना आसान हो।

Bilibili का बड़ा प्रयास

यह बिलिबिली का तीसरा बड़ा ग्लोबल प्रयास माना जा रहा है। पहले के प्रयास सीमित रहे थे। इस बार कंपनी ने साइन-अप की बाधाएं हटाई हैं और लोकलाइजेशन पर फोकस किया है। Discord पर फीडबैक भी लिया जा रहा है।

अगर यह रणनीति सफल रही तो वीडियो स्ट्रीमिंग मार्केट में नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो सकती है। युवा दर्शक और क्रिएटर्स दोनों के लिए यह नया विकल्प बन सकता है।

बिलिबिली का ग्लोबल लॉन्च चीन की टेक कंपनियों के विदेश विस्तार का नया अध्याय है। यूजर्स अब आसानी से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और प्लेटफॉर्म का अनुभव ले सकते हैं।

Exit mobile version