गधी के दूध में नहाने से औरतें सूंदर होती हैं:मेनका गांधी

Donkeys Milk: मेनका गांधी ने रानी Cleopatra का उदाहरण देते हुए कहा कि गधी के दूध से नहाने से औरत का शरीर सुंदर होता है। मेनका गांधी ने ये बात यूपी के बाल्दीराई में एक सभा को संबोधित करते हुए कही।

Donkeys Milk:गधी के दूध में नहाने से औरतें सूंदर होती हैं:मेनका गांधी

बीजेपी सांसद मेनका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह गधी के दूध से नहाने से औरतों के सुंदर होने की बात कहती सुनाई दे रही हैं। उत्तर प्रदेश के बाल्दीराई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा,” एक मशहूर रानी क्लियोपेट्रा (Cleopatra) नहाने के लिए गधी के दूध का इस्तेमाल करती थीं। दिल्ली में एक साबुन की कीमत 500 रुपए है। फिर हम क्यों नहीं, गाय ,बकरी और गधी के दूध से साबुन बनाना शुरू कर सक्ते ?

मेनका गांधी ने आगे कहा,” आपको कितना समय हो गया है गधे को देखे हुए ? लद्दाख में एक समुदाय है, जिसने यह जाना कि गधों की संख्या घट रही है। तो उन्होंने साबुन बनाने के लिए गधों का दूध निकालना शुरू कर दिया। गधी के दूध से बना हुआ साबुन एक महिला को हमेशा के लिए सुंदर बना देता है।

लकड़ी महंगी हो गई

सांसद मेनका गांधी ने आगे कहा ,” पेड़ गायब हो रहे हैं। लकड़ी बहुत महंगी होती जा रही है। लोग अपने पीछे गरीब परिवार छोड़कर चले जाते हैं। लकड़ी की कीमत 15000 से 20000 हो गई है। हमें शवों का दहन करने के लिए गाय के गोबर से बने उपलों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे अंतिम संस्कार करने में खर्च घटकर 1500 से 2000 रुपए तक हो जाएगा और आप इन उपलों को बेचकर लाखों रुपए कमा सकते हैं। ”

डॉक्टर नहीं हैं

पूर्व मंत्री ने आगे कहा,” मैं नहीं चाहती कि आप लोग जानवरों से पैसा कमाओ। अब तक कोई भी बकरी या गाय पालने से अमीर नहीं हुआ है। हमारे पास इतने डॉक्टर नहीं हैं। सुल्तानपुर में लगभग 25 लाख लोगों में मुश्किल से तीन डॉक्टर होंगे। अगर गाय, भैंस या बकरी बीमार हो जाती है तो उनके इलाज के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

Published on: Apr 3, 2023 at 08:07

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version