CM Yogi Adityanath reached reception of Kuldeep Yadav

CM Yogi Adityanath पहुंचे Kuldeep Yadav और Vanshika की रिसेप्शन पार्टी में, नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

CM Yogi Adityanath: Kuldeep Yadav और Vanshika की शादी का भव्य रिसेप्शन लखनऊ में हुआ। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनेता और क्रिकेटर्स शामिल हुए।

CM Yogi Adityanath कुलदीप यादव और वंशिका की रिसेप्शन में पहुंचे

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा से 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में शादी रचाई। इस शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की वेलकम होटल ‘द शावॉय’ में हुआ। इसके बाद शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ के होटल ‘द सेंट्रम’ में हुआ। जिसमें 900 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। यह आयोजन राजनीती और क्रिकेट जगत की हस्तियों से भरा रहा।

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के रिसेप्शन की मुख्य हाइलाइट्स

  • कुलदीप और वंशिका की एंट्री : दूल्हा-दुल्हन विंटेज रोल्स-रॉयस कार में पहुंचे। कुलदीप ने ब्लैक सूट पहना जबकि वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन : इस रिसेप्शन पार्टी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे चर्चित मेहमान थे। उन्होंने नवदंपति को बुके गिफ्ट कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने फैमिली फोटो खिंचवाई। कुलदीप ने सीएम के पैर छुए जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। योगी जी ने खुद एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा ,” आज लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद  प्रदान किया। “सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुलदीप के टी20 विश्व कप में योगदान की सराहना की।
  • कुलदीप के रिसेप्शन में पहुंचे अखिलेश यादव : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी कुलदीप और वंशिका की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप ने अखिलेश यादव के पैर छूने की कोशिश की लेकिन उन्होंने तुरंत रोक दिया। सपा प्रमुख ने नवदंपति को शादी की शुभकामनाएं दी और साथ में फोटो खिंचवाई।

कुलदीप की रिसेप्शन में पहुंचे ये राजनेता

CM Yogi Adityanath reached reception of Kuldeep Yadavसीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के अलावा कुलदीप-वंशिका रिपेसप्शन पार्टी में BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री एके शर्मा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। VVIP मेहमानों के लिए चार्टेड प्लेन और कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।

 कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची क्रिकेट जगत की हस्तियां

इस रिसेप्शन पार्टी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पहुंचे। गंभीर ने कुलदीप को गले लगाकर शादी की शुभकामनाएं दी। उनके अलावा रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ समेत कई क्रिकेट जगत की हस्तियों ने हिस्सा लिया। क्रिकेटर्स का फूल बरसा कर स्वागत किया गया।

कुलदीप-वंशिका की दोस्ती से शादी तक

CM Yogi Adityanath reached reception of Kuldeep Yadavकुलदीप और वंशिका कानपूर के हैं। वंशिका कुलदीप के स्कूल टाइम की दोस्त हैं। वंशिका ने स्कूली पढ़ाई कानपूर में की और आगे पढ़ाई के लिए मेलबोर्न चली गई। दोनों की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कारण नवंबर 2025 की मूल डेट टाल दी गई। कुलदीप को कानपूर में ‘सन ऑफ़ कानपूर’ के नाम से जाना जाता है। उनके पिता राम सिंह यादव ने खुद सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया था।

नवाबों की नगरी लखनऊ 

नवाबों की नगरी कहे जाने वाले लखनऊ में हुए इस प्रीतिभोज में क्रिकेट और राजनीती जगत का अनोखा मेल देखने को मिला। जिसमें क्लासिकल म्यूजिक के साथ भव्य माहौल रहा। जहां कुलदीप यादव और वंशिका ने हजारों मेहमानों का स्वागत किया। कुलदीप यादव और वंशिका चड्डा की शादी की रिसेप्शन पार्टी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top